scriptब्लॉक कांग्रेस व नगर कांग्रेस ने किया जवाबी हमला | Block Congress and city Congress counter-offensive | Patrika News

ब्लॉक कांग्रेस व नगर कांग्रेस ने किया जवाबी हमला

locationडूंगरपुरPublished: Oct 12, 2018 11:20:58 am

Submitted by:

Deepak Sharma

टिकट की दौड़ में उलझ गई कांग्रेसएक दिन पहले पूर्व विधायक और यूथ कांग्रेस पदाधिकारी ने ठोका दावाब्लॉक कांग्रेस व नगर कांग्रेस ने किया जवाबी हमला

photo

ब्लॉक कांग्रेस व नगर कांग्रेस ने किया जवाबी हमला

टिकट की दौड़ में उलझ गई कांग्रेस
एक दिन पहले पूर्व विधायक और यूथ कांग्रेस पदाधिकारी ने ठोका दावा
ब्लॉक कांग्रेस व नगर कांग्रेस ने किया जवाबी हमला

डूंगरपुर. कांग्रेस की राजनीति चुनाव से पूर्व ही विवादों में उलझ गई। पांच साल सत्ता से बाहर रहने के बाद अब सत्ता पाने की दोबारा लालसा ने कांग्रेस खेमे में भूचाल ला दिया है। टिकट पाने की होड़ में वरिष्ठ नेता ही आपस में उलझ गए हैं। एक दिन पूर्व डूंगरपुर विधानसभा सीट के दावेदार पूर्व विधायक लालशंकर घाटिया और यूथ कांग्रेस नेता गणेश घोघरा ने बिछीवाड़ा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ इसी सीट से दावेदारी जता रहे पूर्व सांसद ताराचन्द भगोरा के खिलाफ खुली ताल ठोक दी।
भगोरा को बाहरी प्रत्याशी बताते कहा कि इनको टिकट दी तो बहिष्कार किया जाएगा। इसी मुद्दे को बुधवार डूंगरपुर प्रधान ने पत्रकार वार्ता आयोजित की। इस दौरान डूंगरपुर और बिछीवाड़ा के ब्लॉक अध्यक्ष, नगर मंडल के नेता के अलावा बड़ी संख्या में सरपंच पदाधिकारी मौजूद थे।
भगोरा का किया था विरोध
बिछीवाड़ा में पूर्व विधायक घाटिया और घोघरा ने इस सीट पर दावेदारी जता रहे भगोरा का विरोध किया और कहा कि वे बाहरी प्रत्याशी है। इनको टिकट दिया तो इस क्षेत्र में इनका विरोध किया जाएगा। इस सन्दर्भ में प्रदेश अध्यक्ष को भी पत्र भेजकर अपने तेवर दिखा दिए थे। इस दौरान इन्होंने बड़ी संख्या मेें कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और प्रदर्शन भी किया था।
जताई आपत्ति, बोले बाहरी कौन
बिछीवाड़ा में हुए इस प्रदर्शन के बाद गुरुवार को प्रधान लक्ष्मण कोटेड़, डूंगरपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमचन्द जैन, बिछीवाड़ा ब्लाक अध्यक्ष प्रवीण शाह, सुन्दरलाल परमार, पूनमचन्द लबाना, शार्दूल चौबीसा, सुखदेव यादव, नाथूलाल, मनोज लबाना, मानव दलाल आदि ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने घाटिया के विरोध पर आपत्ति जाहिर करते कहा कि भगोरा इसी जिले के हैं और वर्ष १९७१ से डूंगरपुर शहर में हैं।
घाटिया वर्ष २००८ में डूंगरपुर आए थे और इनकी ओर से आरोप लगाना बौखलाहट है। यह टिकट दावेदारी से पहले ही पार्टी को हराने की बात कह रहे हैं। यही उनकी निष्टा पर बड़ा सवाल है। इन नेताओं ने कहा कि हमें किसी का विरोध नहीं है। मर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया जाए। पार्टी जिसको भी टिकट देगी। इसे मिल कर जिताने का प्रयास किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष करें पहल
इनका कहना रहा कि इसी टीम ने पूर्व में बिछीवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष का विरोध किया गया। यह मामला जिलाध्यक्ष के ध्यान में भी लाया गया था। ऐसे लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए। इस सन्दर्भ में जिलाध्यक्ष दिनेश खोड़निया ने कहा कि बिछीवाड़ा में जो हुआ वो गलत है। पार्टी तय करेगी किसको टिकट देनी है। हमारा कार्य है कि मिलकर सबको जिताना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो