scriptलड़की फंदे से लटकी मिली, परिजनों ने जताई बलात्कार की आशंका | Class 7 girl commits suicide in Dungarpur | Patrika News

लड़की फंदे से लटकी मिली, परिजनों ने जताई बलात्कार की आशंका

locationडूंगरपुरPublished: Mar 26, 2019 10:31:11 am

Submitted by:

santosh

12 साल की लड़की ने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

Looking misconduct Charged With Child

घर से स्कूल तक सुरक्षित नहीं ‘हमारी बेटियां’

डूंगरपुर। रामसागड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 साल की बालिका ने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बालिका के साथ बलात्कार की आशंका जताते हुए पुलिस में रिपोर्ट दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, सातवीं कक्षा में अध्ययनरत बालिका रविवार को अपनी मां के साथ खेत पर गई थी। वहां से वह साढ़े ग्यारह बजे घर आ गई। उस समय घर पर कोई नहीं था।
भाई भी बड़ी बहन को लाने के लिए डूंगरपुर आया हुआ था। कुछ देर बाद परिजनों को बालिका के अपने घर पर ही फंदे से लटके होने की सूचना मिली। इस पर सभी परिवारजन मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से उतारा।
खबर मिलने पर रामसागड़ा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। शव को जिला अस्पताल लाकर मुर्दाघर में रखवाया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस की रिपोर्ट में मृतका के भाई ने बताया कि 13 मार्च को बालिका बकरियां चराने गई थी। वहां से चार पांच अज्ञात लोग उसे जंगल में ले गए थे। वहां से बालिका देर शाम 7 बजे घर आई लेकिन उसने किसी को कुछ नहीं बताया।
रिपोर्ट में आशंका जताई कि जंगल में अज्ञात लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया। इसी से व्यथित होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ये खबरें भी जरूर पढ़ें-
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो