scriptवित्तीय वर्ष के लक्ष्यों पर कोरोना का ग्रहण | Dungarpur : Corona effect news, avvnl-phed-news | Patrika News

वित्तीय वर्ष के लक्ष्यों पर कोरोना का ग्रहण

locationडूंगरपुरPublished: Mar 24, 2020 11:12:45 am

Submitted by:

milan Kumar sharma

644 लाख विद्युत निगम, तो 75 लाख से अधिक जलदाय विभाग की है बाकियात, ऑनलाइन जमा करवा सकते हैं उपभोक्ता

coronavirus_india_01.jpg

डूंगरपुर. कोरोना के संक्रमण ने जहां पूरे विश्व को अपनी चपेट में ले लिया है। वहीं, कोरोना ने राजस्व प्राप्ति से जुड़े विभिन्न सरकारी विभागों एवं निगमों के वित्तीय वर्ष के लक्ष्यों की भी चाल बिगाड़ दी है। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए एहतियातन लिए गए जनता कफ्र्यू एवं लॉक-डाउन के निर्णय के बाद से विद्युत निगम एवं जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के खाते में एक नया रुपया जमा नहीं हुआ है। जबकि, वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पूर्व उन्हें चालू वित्तीय वर्ष की सारी बाकियात जीरो करने का लक्ष्य मिले हैं।

विद्युत निगम के खाते चढ़ी है इतनी बाकियात
उपखण्ड—————-बाकियात
बिछीवाड़ा—————15.92
धम्बोला—————- 23.44
डूंगरपुर (शहर)———–400.85
डूंगरपुर (ग्रामीण)——– 33.99
आसपुर—————- 49.94
साबला—————- 12.57
सागवाड़ा (शहर)———15.55
सागवाड़ा (ग्रामीण)————–78.76
चीतरी—————- 13.44
कुल—————- 644.46

सरकारी विभागों के मत्थे इतनी
विभाग——————–बकाया
बीएसएनएल—————45.50
पीडब्ल्यूडी——————17.12
जनता जल योजना———-02.88
सरपंच———————–06.91
प्रशासन———————-10.37
पुलिस———————-03.38
नगरपरिषद्—————- 285.48
अन्य—————- 12.67
कुल—————- 384.31 लाख
(नगरपरिषद् की बाकियात स्ट्रीट लाइट की है और यह राशि स्वायत्त शासन विभाग की ओर से भरी जाती है।)

जलदाय विभाग : 75 लाख रुपए
जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग अंतर्गत शहरी क्षेत्र की करीब 75 लाख से अधिक की बाकियात बोल रही है। लेकिन, इससे विभाग के लक्ष्य गड़बड़ा गए हैं। विभाग के सहायक अभियंता शंकरलाल रोत ने बताया कि शहरी क्षेत्र में घरेलू और अघरेलू करीब 11 हजार उपभोक्ता हैं। प्रतिमाह करीब नौ लाख रुपए का बिल बनता है। इसमें साढ़े सात लाख रुपए की रिकवरी होती हैं। शहरी क्षेत्र में 2800 से अधिक जल उपभोक्ता ऐेसे हैं, जिनकी बाकियात 500 रुपए से अधिक की है। सभी उपभोक्ताओं को बिल बंट गए हैं। लेकिन, फिलहाल बिल जमा नहीं हो रहे हैं।

ऑनलाइन जमा कराएं बिल
एवीवीएनएल के लेखाधिकारी जितेन्द्र मीणा ने बताया कि उपभोक्ता बिल राशि जमा कराने के लिए ऑनलाइन सेवा एवं बिजली मित्र एप का उपयोग कर सकते हैं। आपात स्थिति में सहायक अभियंता कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं। वहीं, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता शंकरलाल रोत ने भी समस्त उपभोक्ताओं को ऑनलाइन के नम्बर के माध्यम से बिल जमा कराने का आग्रह किया है।

फिर भी हैं मुस्तैद
जनसुविधाओं से जुड़े जलदाय एवं विद्युत महकमा कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बावजूद 24 घंटे अनवरत सेवाएं दे रहे हैं। विद्युत निगम के लेखाधिकारी मीणा ने बताया कि सभी 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन, विद्युत शिकायत निवारण केन्द्रों, कॉल सेंटर्स पर कर्मचारी अपनी ड्यूटियां दे रहे हैं। इससे अनवरत विद्युत आपूर्ति जारी है। जिन विद्युत बिलों को जमा कराने की अंतिम तिथि 21 मार्च 2020 के बाद की थी उनकी तिथि बढाई जाएगी। हालांकि, 31 मार्च 2020 तक नए विद्युत कनेक्शन, मीटर चेंज, नाम चेंज, कनेक्शन/मीटर शिफ्टिंग जैसी सेवाओं में विलंब हो सकता है। उपभोक्ता विद्युत निगम संबंधित समस्याएं टोल फ्री नम्बर 18001806565 एवं 1912 पर दर्ज करवा सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो