scriptविषम हालात में पुलिस का बड़ा सहारा बने होमगार्ड | dungarpur covid 19 news | Patrika News

विषम हालात में पुलिस का बड़ा सहारा बने होमगार्ड

locationडूंगरपुरPublished: May 08, 2021 04:08:13 pm

Submitted by:

Harmesh Tailor

डूंगरपुर. खाकी वर्दी की बात चलती है, तो जेहन में पुलिस का ही ख्याल आता है। लेकिन, विपरित हालात में पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर होमगार्ड के जवान भी उसी ताकत, जोश और जुनून के साथ खड़े मिल रहे हैं। इस कोरोना काल में सड़क, चौराहों पर नाकाबंदी, फिक्स पिकेट हो या अस्पताल में कोविड केयर सेन्टर में ड्यूटी होमगार्ड के जवान मुस्तैदी से पुलिस के साथ काम को अंजाम दे रहे हैं।

विषम हालात में पुलिस का बड़ा सहारा बने होमगार्ड

विषम हालात में पुलिस का बड़ा सहारा बने होमगार्ड

डूंगरपुर. खाकी वर्दी की बात चलती है, तो जेहन में पुलिस का ही ख्याल आता है। लेकिन, विपरित हालात में पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर होमगार्ड के जवान भी उसी ताकत, जोश और जुनून के साथ खड़े मिल रहे हैं। इस कोरोना काल में सड़क, चौराहों पर नाकाबंदी, फिक्स पिकेट हो या अस्पताल में कोविड केयर सेन्टर में ड्यूटी होमगार्ड के जवान मुस्तैदी से पुलिस के साथ काम को अंजाम दे रहे हैं।
जिले में इतने कर
रहे ड्यूटी
जिले में कुल 365 होमगार्ड है। पांच अप्रेल से 270 होमगार्ड ड््यूटी कर रहे हैं। जिले में होमगार्ड कोतवाली, सदर, सागवाड़ा, आसपुर, धम्बोला, रामसागड़ा, बिछीवाड़ा, कुंआ, साबला, निठाउवा, वरदा व दोवड़ा सहित अन्य थानों पर ड्यूटी कर
रहे हैं।
यहां पर भी देते हैं सेवाएं
कोविड के अलावा होमगार्ड के जवान एसबीआई बैंक, न्यायालय, आबकारी विभाग, पुलिस की रात्रिकालीन गश्त, विद्युत चोरी, राजस्थान लोक सेवा व श्रम न्याय में अपनी सेवाए दे रहे हैं।
कोरोना काल में मिलती है ड्यूटी
जिले में सामान्य दिनों में ६५ से ७० होमगार्डों को ड्यूटी मिलती है। बाकी होमगार्ड या तो बेरोजगार घूमते हैं या फिर अन्य जगह काम करते हंै। लेकिन दो साल में कोरोना संक्रमण को लेकर लगाए जा रहे लॉकडाउन या जन अनुसाशन पखवाड़े के दौरान उनको दो से तीन माह निरंतर ड््यूटी मिल रही है।
सरकार करे स्थायी, तो मिले राहत
हर आपादा में हमेशा होमगार्ड की मदद लेनी पड़ती है। पर, वर्षों से होमगार्ड की एकसूत्री मांग को लेकर कोई भी सरकार सजगता नहीं बता पाई है। ड्यूटी दौरान प्रतिदिन 693 रुपए मानदेय मिलता है। लेकिन, सामान्य दिनों में हर रोज ड्यूटी नहीं मिलती है। होमगार्ड कई वर्ष से प्रदेश सरकार से उनके स्थायीकरण की मांग उठाते आ रहे हैं। पर, सरकार केवल आश्वासन ही देती आई है।
&कोरोना संक्रमण के इस विपरित हालातों में भी होमगार्ड पुलिस के जवानों के साथ कदम से कदम मिलाकर अपनी सेवाए दे रहे हैं। इनकी सेवाएं सराहनीय है।
अचल सिंह, प्लाटून कमांडेट डूंगरपुर होमगार्ड विभाग
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो