scriptनाबालिग का अपहरण, बलात्कार | Dungarpur crime news | Patrika News

नाबालिग का अपहरण, बलात्कार

locationडूंगरपुरPublished: Feb 18, 2020 11:17:45 am

Submitted by:

Harmesh Tailor

डूंगरपुर.जिले के धंबोला थाना क्षेत्र के गड़ागोकल गांव में रिश्तेदार के घर शादी में आई 15 साल की किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

नाबालिग का अपहरण, बलात्कार

नाबालिग का अपहरण, बलात्कार

नाबालिग का अपहरण, बलात्कार
कार में उठा ले गए बदमाश
– दुष्कर्म के बाद वापस छोड़ा
डूंगरपुर.
जिले के धंबोला थाना क्षेत्र के गड़ागोकल गांव में रिश्तेदार के घर शादी में आई 15 साल की किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार डूंगरपुर हाल अहमदाबाद निवासी एक परिवार रविवार को गड़ागोकुल में शादी समारोह में आया था। समारोह के दौरान रविवार देर शाम करीब छह बजे किशोरी के लापता होने की भनक लगी। परिवारजन तलाश कर रहे थे। इस बीच करीब साढ़े 6 बजे आयोजन स्थल से थोड़ी दूरी पर बदमाश कार से किशोरी को उतार कर भाग निकले। बेसुध हालत में किशेारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रारंभिक उपचार के बाद किशोरी ने आप बीती सुनाई। उसने बताया कि विवाह समारोह के दौरान वह एक दुकान पर कुछ सामान खरीदने आई थी। इस दौरान कार सवार तीन जने उसे जबरन उठा ले गए। अज्ञात जगह पर ले जाकर एक ने उससे दुष्कर्म किया।
नाबालिग सहित तीन के खिलाफ प्रकरण दर्ज
पीडि़ता ने पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में मनातफला निवासी एक बाल अपचारी पर आरोप लगाया। उक्त अपचारी पीडि़त पक्ष का रिश्तेदार है। रिपोर्ट में बताया कि बाल अपचारी अपहरण में शामिल था तथा दुष्कर्म उस बाल अपचारी के मामा ने किया। एक अन्य व्यक्ति भी साथ में था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो