scriptफंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप | dungarpur crime news | Patrika News

फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

locationडूंगरपुरPublished: Apr 15, 2021 07:49:59 pm

Submitted by:

Harmesh Tailor

डूंगरपुर(पूंजपुर). दोवड़ा थाना क्षेत्र के लापिया गांव में बुधवार सुबह एक खेत में पेड़ पर युवक फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए आक्रोश व्यक्त किया। पुलिस ने आठ घंटे तक समझाइश कर शव को फंदे से उतारा।

फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप


डूंगरपुर(पूंजपुर). दोवड़ा थाना क्षेत्र के लापिया गांव में बुधवार सुबह एक खेत में पेड़ पर युवक फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए आक्रोश व्यक्त किया। पुलिस ने आठ घंटे तक समझाइश कर शव को फंदे से उतारा।
जानकारी के अनुसार लापिया गांव में बुधवार सुबह खेत में पेड़ पर खटलई चत्तरपुरा निवासी विनोद (23) पुत्र कान्तिलाल डिण्डोर का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर दोवड़ा थाने व बनकोड़ा चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। परिजनों ने हत्या के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया तथा शव को उतारने से मना कर दिया। एहतियातन आसपुर, सागवाड़ा व दोवड़ा थाने सहित जिला मुख्यालय से रिजर्व जाब्ता भी मौके पर पहुंचा। मृतक के माता-पिता लगभग ढाई बजे मौके पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाने लगे और शव को फंदे से नहीं उतारने की बात पर अड़े गए। पुलिस उपाधीक्षक मनोज सामरिया मौके पर पहुंचे और समझाइश की। लेकिन, ग्रामीण अपनी बात पर अड़े रहे। करीब आठ घंटे बाद ग्रामीण शव को फंदे से उतारने के लिए राजी हुए। पुलिस ने शव को बनकोड़ा मुर्दाघर लाकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम व अन्य कार्रवाई कर परिजनों को सौंपा। वहीं घटना को लेकर आसपुर तहसीलदार वीरेंद्र सिंह, पटवारी पंकज पाटीदार भी मौके पर पहुंचे।
बचपन से रह रहा था मामा के घर
परिजनों ने बताया कि मृतक विनोद बचपन से ही अपने मामा लापिया निवासी सोहनलाल पुत्र थाना कलासुआ के वहां रह कर पढाई लिखाई कर रहा था। मंगलवार शाम को मामा के घर से निकला था। देर शाम तक वह वापस नहीं आया।
बासंवाड़ा से आई एफएसएल टीम
परिजनों की ओर से हत्या के आरोप लगाए जाने के कारण पुलिस ने बांसवाड़ा से एफएसएल टीम बुलवाई। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो