scriptवृक्ष और जल है, तो हमारा कल हैं… | Dungarpur-haryalo-rajasthan-sbp-callege-dungarpur | Patrika News

वृक्ष और जल है, तो हमारा कल हैं…

locationडूंगरपुरPublished: Jul 18, 2019 09:48:52 pm

Submitted by:

milan Kumar sharma

DUNGARPUR: हरयाळो राजस्थान कार्यक्रम के तहत पौधरोपण, एसबीपी कॉलेज में पर्यावरण संगोष्ठी एवं पौधरोपण

photo

वृक्ष और जल है, तो हमारा कल हैं…

डूंगरपुर. आज हम भले ही वृक्ष और जल का महत्व इतना अधिक नहीं आंक रहे हैं। लेकिन, यह वृक्ष और जल ही हमारा कल है। यदि हम आज जल और वृक्षों को लेकर सावचेत नहीं हुए, तो हमारा आने वाला कल भी सुरक्षित नहीं रहेगा। अत: हमे अधिक से अधिक वृक्षों का संरक्षण-संवर्धन करना चाहिए। वहीं, वर्षा जल के संचय को लेकर वाटर हार्वेस्टिंग को अपनाना नितांत जरूरी है।

यह विचार सभापति केके गुप्ता ने श्रीभोगीलाल पण्ड्या राजकीय महाविद्यालय में राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान कार्यक्रम के तहत हुए पौधरोपण एवं पर्यावरण संगोष्ठी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में गत साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में 15 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया है। वहीं, इस वर्ष 10 हजार पौधे 15 से 20 फीट बड़े लगाए जा रहे हैं। अब शहरवासियों को चाहिए कि वे परिषद् की ओर से हो रहे पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर सजग हो जाए। सभापति ने देश-दुनिया में छाए परिषद् के नवाचारों की भी जानकारी दी। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य सीके जैन ने परिषद् के कार्यों की सराहना करते हुए कॉलेज में शुद्ध पेयजल, मुख्य द्वार से पुस्तकालय तक पक्की सड़क आदि की आवश्यकता बताई। इसे सभापति ने हाथों-हाथ स्वीकृत कर जल्द कार्य शुरू करवाने की घोषणा की। हरयाळो राजस्थान अभियान की जानकारी पत्रिका ब्यूरो प्रभारी विनय सोमपुरा ने दी। कार्यक्रम दौरान कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया। संचालन व्याख्याता निमेश चौबीसा ने किया। आभार व्याख्याता सुधा भाटिया ने व्यक्त किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो