scriptसामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के बिना चहुंमुखी उत्थान संभव नहीं | Dungarpur : patidar samaj news | Patrika News

सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के बिना चहुंमुखी उत्थान संभव नहीं

locationडूंगरपुरPublished: Feb 22, 2022 11:03:21 am

Submitted by:

milan Kumar sharma

पादरा में पाटीटार समाज की सामाजिक सुधार को लेकर बैठक

सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के बिना चहुंमुखी उत्थान संभव नहीं

सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के बिना चहुंमुखी उत्थान संभव नहीं

सागवाड़ा (डूंगरपुर). पाटीदार समाज चौखला पादरा एवं प्रगति मण्डल की संयुक्त बैठक पादरा गांव में समाज के नोहरे में सामाजिक सुधार को लेकर रविवार देर शाम बैठक हुई। इसमें गुजराती पाटीदार समाज प्रगति मण्डल ने समाज सुधार का बीड़ा उठाया है। अध्यक्षता भूरिया भाभा कोकापुर ने की। मुख्य अतिथि विद्यानगर संस्थान के अध्यक्ष डायालाल विकासनगर रहे। विशिष्ठ अतिथि ट्रस्ट मण्डल के मैनेजिंग डायरेक्टर गोपाल जसेला, प्रगति मण्डल के जिलाध्यक्ष वासुदेव पाड़वा, जिला महामंत्री मोहनलाल वांदरवेड़, ट्रस्टी गोकुलभाई नयागांव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हरीशचन्द्र अम्बाड़ा, ट्रस्टी कचरुलाल नोगामा और गौतम दादा सामलिया रहे। स्वागत कोदरलाल एवं ट्रस्टी गणेशलाल पादरा ने किया। महामंत्री मोहनलाल वांदरवेड़ ने बताया कि प्रगति मण्डल समाज की दो प्रमुख बुराइयों के उन्मूलन को लेकर पादरा चौखले में आया है। समाज में व्याप्त कुछ कुरीतियों का उन्मूलन करना नितांत जरूरी है। इससे समाज की किरकिरी हो रही है। जिलाध्यक्ष वासुदेव पाड़वा ने कहा कि हमारे समाज के दो फीसदी लोग ही ऐसी कुरीतियों को अपनाए हुए हैं। पर, इससे पूरे पाटीदार समाज को बदनाम होना पड़ता है। इसके लिए प्रत्येक गांव की मासिक बैठक करने का आह्वान किया। रमेशचंद्र पाड़वा ने कहा कि समाज अयोग्य बेटों के लिए सुशील बेटियों का हवन ना करें। अपनी संतानों को संस्कारवान बनाने पर ध्यान दिलवाया। युवा फैशन में जाए तो चलेगा पर व्यसन में नहीं जाना चाहिए। गोकुल भाई नयागांव ने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष में पाटीदार समाज के हरे भरे परिवार उजड़ रहे हैं। समाज को इस पर चिंतन करने की आवश्यकता है। गोपाल जसेला ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के आगेवानों की अपनी सीमाएं होती हैं, उन्हें सहयोग और सम्बलन की जरूरत है। आज समाज में सही बात नहीं कहने के कारण समाज का नैतिक पतन हो रहा है।

कुतर्कों से समाज सुधार के प्रयासों को झटका
मुख्य अतिथि डायालाल विकासनगर ने कहा कि समाज में पुराने समय में आम सहमति से फैसले होते थे। परंतु वर्तमान में कुतर्क करने से समाज सुधार के प्रयासों को झटका लगता है। कोरोना काल में हुए आर्थिक तथा सामाजिक क्षति के बारे में बताया। प्रगति मंडल के समाज सुधार के अभियान में सभी को सम्बलन देने की आवश्यकता बताई। हरीशचन्द्र अम्बाड़ा ने खेल समिति की ओर से हर वर्ष आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिता सत्र 2023-24 की पादरा चौखले में आयोजित करवाने का प्रस्ताव रखा जिसे पादरा चौखले ने ध्वनिमत से पारित किया। अध्यक्ष भूरिया भाभा ने समाज के लोगों से कहा कि नशा नाश का कारण है अत: सभी को व्यसन से मुक्त रहना चाहिए। इस दौरान लालशंकर नोगामा, हिरण्य पाड़वा, देवीलाल, जगपाल, अमरजी पाड़वा, नारायण, लवजी पादरा, लालजी, शिवराम, गणेशलाल कोकापुर, नाथूभाई के अलावा पादरा चौखले के पंचों के साथ प्रगति मण्डल, ट्रस्ट मंडल, शिक्षा संकुल, पेंशनर्स समाज, युवा सेवा समिति, खेल समिति के पदाधिकारी मौजूद थे। संचालन जगदीशचन्द्र पादरा ने किया। आभार कचरुलाल नोगामा ने व्यक्त किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो