scriptडूंगरपुर में बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े आधे घंटे में घर में घुस पार कर दिए छह लाख | Dungarpur : thieves stolen 6 lakhs in half an hour | Patrika News

डूंगरपुर में बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े आधे घंटे में घर में घुस पार कर दिए छह लाख

locationडूंगरपुरPublished: Sep 17, 2017 10:26:15 pm

Submitted by:

Ashish vajpayee

डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा के पुर्नवास कॉलोनी का मामला, रसोई की जाली तोड़ घर में घुसे चोर
 

thives, dungarpur, crime in dungarpur, dungarpur news
डूंगरपुर. सागवाड़ा. जिले के सागवाड़ा क्षेत्र की पुनर्वास कॉलोनी में रविवार को चोरों ने दिलेरी दिखाते हुए महज आधे घंटे के लिए सूने हुए घर में दिनदहाड़े घुस कर नगदी एवं जेवरात चुरा ले गए। पुनर्वास कॉलोनी बी ब्लॉक निवासी विनोद पुत्र पूनमचन्द भावसार सुबह 10.30 बजे मुख्य द्वार पर ताला लगाकर घर के पीछे रहने वाले ओमप्रकाश भट्ट से मिलने गए थे। आधे घंटे बाद वे अपनी पुत्री के साथ घर पहुंचे। दरवाजे का ताला खोलने लगे तो उसे अन्दर से किसी के बोलने की आवाज आई। ताला खोला और दरवाजा धकेला तो अंदर से बंद पाया। इस पर पडोसियों को एकत्र किया। चोरी का अन्देशा होने पर मकान के पीछे की तरफ गए। यहां रसाई में लगी लोहे की जाली नीचे पड़ी थी। विनोद की पुत्री रसोई से अन्दर आई और मुख्य दरवाजे को खोला।
जेवरात व नगदी गायब
मकान के मुख्य कक्ष में रखी दो अलमारी खुली थी। सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर एवं नगदी गायब मिले। लोगों ने चोरी की सूचना पुलिस चौकी एवं थाने में दी। पुलिस निरीक्षक रामेश्वर भाटी मय दल मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली।
दो संदिग्ध आए थे नजर
सीआई ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। विनोद के मकान के पीछे रहने वाली एक किशोरी ने बताया कि खाली पड़े प्लॉट से दो युवक निकले थे। इसने दोनों युवकों का हुलिया व पहनावे की जानकारी दी।
लाखों के जेवरात हुए चोरी
घर के सामान को देखने के बाद विनोद कॉलोनी वासियों के साथ पुलिस थाने पहुंचे चोरी गए सामान का लिखित में ब्यौरा दिया। इसमें सोने के 2 हार करीब 60 ग्राम, सोने की 8 चुडिय़ां करीब 50 ग्राम, कान के 10 ग्राम, चेन 15 ग्राम, सोने की 2 अंगुठी 10 ग्राम, सोने के दो सिक्के 28 ग्राम, चांदी करीब डेढ़ किलो, चांदी के 2 जोड़ी पायल, चांदी के 4 सिक्के सहित चांदी के बर्तन, चेन एवं अन्य सामान चोर चुरा ले गए। गरबा उत्सव को लेकर कॉलोनी से एकत्र किए करीब 27 हजार रुपए भी चोरी हो गए।
भय और रोष
लोगों का कहना रहा कि पुनर्वास कॉलोनी में पूर्व में भी कई बार दिन दहाड़े चोरी हो चुकी है। चोरियों का खुलासा पुलिस नहीं कर पाई है। लोगों का कहना है कि कॉलोनी में जब भी चोरी हुई है हमेशा दिन में ही हुई है। रविवार को हुई इस वारदात के बाद लोगों में भय के साथ रोष भी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो