scriptखडलाई हर सुविधा से महरूम | Every feature is available | Patrika News

खडलाई हर सुविधा से महरूम

locationडूंगरपुरPublished: Dec 04, 2018 10:24:13 am

Submitted by:

Harmesh Tailor

खडलाई हर सुविधा से महरूम

photo

खडलाई हर सुविधा से महरूम

खडलाई हर सुविधा से महरूम
सरोदा. ग्राम पंचायत गड़ाझूमजी का राजस्व गांव खड़लाई बुनियादी सुविधाओं से महरूम है। करीब 150 मकानों की बस्ती से घिरी इस बस्ती में यहां चोकीफला, घार तलाई, नासनिया, खेरड़ी सहित कई ढाणियां है। उपखण्ड से महज 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित इस गांव में पहला विद्यालय 1975 में खुला और 1985 में यहां जनजाति आश्रम छात्रावास की स्थापना भी हुई। पर, ग्राम पंचायत मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूरी पर स्थित इस गांव में फिलहाल माध्यमिक स्तर का ही विद्यालय है। गांव की मुख्य सडक़ मात्र एक बार बनी है। खस्ताहाल इस सडक़ पर एक भी बार पेचवर्क तक नहीं किया गया। नयागांव से गड़ाझूमजी की दूरी लगभग छह किलोमीटर है। वहीं, खड़लाई से नयागांव के मध्य तीन किलोमीटर की दूरी है, जहां सडक़ के मात्र अवशेष दिखाई देते हैं। पगडंडी मार्ग से बदत्तर हालात इस सडक़ के हैं। ग्रामीणों का कहना है यहां हर बार चुनाव के समय घोषणाओं का अंबार होता है। पर, सरकार बदलने के साथ ही नेताओं के चेहरे अगली चुनावी सभाओं में ही दिखाई पड़ते हैं। इससे समस्याओं का समाधान नहीं हो
पा रहा है।
पहाडिय़ों पर बसे इस गांव में पेयजल के लिए लोडेश्वर से जनता जल योजना के तहत पानी की टंकियां बनी हुई है। कुछ समय तक पानी कभी-कभी आया। पर, अब यह टंकी भी शोपीस बन गई है। गत वर्ष मात्र तीन बार पानी की सप्लाई हुई थी। जबकि, इस वर्ष मार्च-अप्रेल के बाद से एक भी बार पानी नहीं आया है। हैंडपंप का भी जल स्तर काफी नीचे चला गया है। ऐसे में पेयजल की भी काफी दुविधा है।
यह भी हैं समस्याएं
चिकित्सा के नाम पर एक एएनएम सेंटर ही है। इसमें भी पर्याप्त चिकित्सा सेवा के साधनों की कमी है। लोगों को पलायन ही करना पड़ता है। नीम हकीमों एवं झौलाछाप डॉक्टरों का सहारा लेना पड़ता है। यातायात के नाम पर किसी भी प्रकार की कोई सुविधा नहीं होने से इस क्षेत्र व गांव के लोगों को मजबूरीवश जान जोखिम में डालकर ओवरलोड निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता हैं। इससे जान का भी खतरा
बना रहता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो