scriptकलयुगी पिता ने रिश्तों को किया तार-तार, शराब पिलाकर बेटी से किया दुष्कर्म | father raped with daughter in dungarpur | Patrika News

कलयुगी पिता ने रिश्तों को किया तार-तार, शराब पिलाकर बेटी से किया दुष्कर्म

locationडूंगरपुरPublished: Aug 09, 2018 08:05:29 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

rape
सागवाड़ा(डूंगरपुर)। जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को तार तार कर देने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है। एक पिता ने अपनी बेटी को शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और पीडि़ता का मेडिकल कराया है।
पुलिस निरीक्षक रामेश्वर भाटी ने बताया कि इस मामले में पीडि़ता की ओर से रिपाोर्ट दर्ज हुई है। रिपोर्ट में पीडि़ता ने बताया है कि मंगलवार सुबह आठ बजे वह अपने माता व पिता के साथ खेत में मजदूरी करने गई थी। दोपहर एक बजे उसकी मां घास लेकर घर चली गई। इसके बाद पिता ने दुष्कर्म किया।
इस कारण खफा था पिता
आठवीं तक पढ़ी पीडि़ता के मुताबिक मां के जाने के बाद पिता ने एक युवक से उसका रिश्ता तय करने की बात को लेकर उसे बुरा-भला कहा। मां और भाई उसका रिश्ता युवक के साथ जोडऩा चाहते थे, पर पिता इसके खिलाफ था। लेकिन उसने अपने पिता को कह दिया कि शादी मां की पसंद के युवक से ही करूंगी।
इस पर पिता खफा हो गया और हाथापाई करते हुए उसे जबरन शराब पिलाई और बाद में दुष्कर्म किया और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में वह भागकर सहेली के घर पहुंच गई तथा रातभर वहीं पर रही। मां तलाश करते हुए सहेली के पास पहुंची तब उसने मां को सारी घटना बताई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो