scriptPics : डूंगरपुर : पहाड़ों की नगरी में शलाखा के नृत्य ने बांधा समा, तस्वीरें देखकर आपका दिन भी हो जाएगा यादगार | Patrika News
डूंगरपुर

Pics : डूंगरपुर : पहाड़ों की नगरी में शलाखा के नृत्य ने बांधा समा, तस्वीरें देखकर आपका दिन भी हो जाएगा यादगार

5 Photos
6 years ago
1/5

डूंगरपुर. शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य में रुचि लेने वाले लोगों के लिए गुरुवार का दिन यादगार रहा। अंतर्राष्ट्रीय ओडिसी नृत्यांगना शलाखा राय ने अपनी उम्दा प्रस्तुतियों से समा ही बांध दिया।

2/5

वीरबाला कालीबाई राजकीय महाविद्यालय में स्पिक मैके चेप्टर के तत्वावधान में हुए इस आयोजन में जिला कलक्टर राजेन्द्र भट्ट एवं विधायक देवेन्द्र कटारा ने शिरकत की। राय ने मंच पर आते ही अपनी प्रभावी उपस्थिति दी।

3/5

उन्होंने न केवल बेहतर भाव-भंगिमाओं से ओडिसी नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। अपितु, शास्त्रीय नृत्य, संगीत एवं ओडिसी नृत्य से जुड़ी शास्त्र समत सामान्य ज्ञान वद्र्धक जानकारी भी सांझा की। सुबह करीब साढ़े 11 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम दोपहर एक बजे तक चला।

4/5

राय ने मंगलाचरण से प्रस्तुति देनी शुरू की। भगवान जगन्नाथ की आराधना करते हुए उन्होंने ताल से ताल मिलाई। अगले क्रम में गुरु केलुचरण के राग शकरा पर आधारित पल्लवी नृत्य की प्रस्तुति दी। राय की प्राण संगिनी रे.., गीत पर दी गई अभिनय नृत्य की प्रस्तुति काबिले तारीफ रही।

5/5

पैरों में घुंघरू की छम-छम के साथ दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। कार्यक्रम में वर्ष भर की शैक्षिक-सहशैक्षिक प्रतिभाओं को भी नवाजा गया। स्वागत प्राचार्य डा. दीपक शाह एवं स्पिक मैके चेप्टर की स्थानीय आयोजक डा. करुणा जोशी ने किया।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.