जानकारी के अनुसार रोहनवाड़ा गांव की एक महिला का पति किसी कारण से जेल में है। महिला कुछ दिनों पूर्व अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। गुरुवार को दोनों कोर्ट मेरिज करने के लिए न्यायालय परिसर आए। इसकी भनक विवाहिता के पीहर पक्ष को लग गई। बड़ी संख्या में परिजन कोर्ट परिसर पहुंच गए और दोनों की जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान बड़ी संख्या लोग एकत्र हो गए। परिजनों ने विवाहिता को बुरी तरह से पीटा।
राजस्थान सरकार ने शहीदों के नाम पर रखे 15 स्कूलों के नाम, यहां देखें सूची बीच बचाव का प्रयास कर रहे प्रेमी से भी मारपीट की। इस पर युवक वहां से चंपत हो गया। हाथापाई में महिला के कपड़े तक फट गए। बाद में परिजन भरी भीड़ के बीच में ही महिला को घसीटते हुए परिसर से बाहर लाए तथा जीप में बिठाकर अपने साथ ले गए। देर शाम तक पुलिस में इस आशय की कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई थी।
तमाशा देखते रहे लोग
घटना के समय परिसर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। उसी परिसर में कलक्टर कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय भी है। वहां से भी कार्मिक यह तमाशा देखते रहे। महिला को मारपीट से बचाने के लिए कोई आगे नहीं आया।