पुलिसकर्मी के गले के आरपार हुई गोली, पूरे महकमे में मच गई खलबली, जानें पूरी घटना
https://www.patrika.com/rajasthan-news/
डूंगरपुर
राजस्थान के डूंगरपुर शहर से सटे माथुगामड़ा में आज एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस फायरिंग रेंज में आज सवेरे अभ्यास के दौरान एक कांस्टेबल को गोली लग गई। गोली उसके गले पर गहरा जख्म बनाते हुए आरपार हो गई। अचानक हुए इस घटनाक्रम से एक बार तो मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी स्तब्ध रह गए, फिर तुरंत कांस्टेबल को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर कांस्टेबल का इलाज हुआ।
READ: राजस्थान में सेना और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा, समरानिया बना टापू, अगले 24 घंटे राजस्थान पर भारी!
फायरिंग अभ्यास के दौरान सिपाही को लगी गोली
बता दें कि फिलहाल कांस्टेबल अभी खतरे से बाहर है। इस घटना की सूचना पर एसपी और अन्य पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार आज सवेरे रिजर्व पुलिस लाइन से सिपाहियों का एक दस्ता मेजर अरविन्द त्रिवेदी के नेतृत्व अभ्यास के लिए फायरिंग रेंज गया था। वहां कांस्टेबल गोवर्धन लाल 303 राईफल से अभ्यास कर रहा था।
READ: लिफ्ट में फंसे भाई-बहन, स्टूल-डंडे से बाहर निकालने लगा गार्ड, तीन मंजिल नीचे गिरी बहन की दर्दनाक मौत
फिलहाल कांस्टेबल खतरे से बाहर,चार डॉक्टर्स की टीम कर रही निगरानी
उसी फायरिंग के दौरान अचानक कारतूल राईफल में ही फंस गया। उसे निकालने के दौरान अचानक ट्रिगर दब गया और राईफल झटके से पीछे खिसक गई। इस दौरान उसमें फंसी गोली भी कांस्टेबल के गले पर गहरा जख्म बनाते हुए आरपार हो गई। खून अधिक निकलने से कांस्टेबल गोवर्धन लाल अचेत हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अभी चार डॉक्टर्स की टीम उस पर निगरानी रखे है।
READ: अलवर मॉब लिंचिंग : कमेटी ने दी रिपोर्ट, पहले गाय पहुंचाई गोशाला, फिर घायल अकबर को अस्पताल
अब पाइए अपने शहर ( Dungarpur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज