scriptकोरोना पॉजिटिव प्रसूता आईसोलेशन में भर्ती पति के साथ हुई गायब तो मचा हड़कम्प… | procreant woman missing covid hospital in Dungarpur | Patrika News

कोरोना पॉजिटिव प्रसूता आईसोलेशन में भर्ती पति के साथ हुई गायब तो मचा हड़कम्प…

locationडूंगरपुरPublished: Jul 25, 2020 08:58:23 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

मेडिकल कॉलेज के कोविड हॉस्पिटल से शनिवार को पॉजिटिव चिन्हित नव प्रसूता बिना बताए चली गई।

procreant woman missing covid hospital in Dungarpur

मेडिकल कॉलेज के कोविड हॉस्पिटल से शनिवार को पॉजिटिव चिन्हित नव प्रसूता बिना बताए चली गई। आईसोलेशन वार्ड में भर्ती उसका पति सहित दो रिश्तेदार भी गायब हैं।

डूंगरपुर।

मेडिकल कॉलेज के कोविड हॉस्पिटल से शनिवार को पॉजिटिव चिन्हित नव प्रसूता बिना बताए चली गई। आईसोलेशन वार्ड में भर्ती उसका पति सहित दो रिश्तेदार भी गायब हो गए। भनक लगते ही अस्पताल स्टाफ में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस भी सक्रिय हो गई। हालांकि देर रात महिला को तलाश कर लिया गया।
जिला अस्पताल के मातृ एवं शिशु अस्पताल में पगारा निवासी महिला को प्रसव के लिए भर्ती कराया था। सामान्य प्रसव नहीं हो पाने पर चिकित्सकों ने सिजेरियन की आवश्यकता जताई। दो दिन पहले नियमानुसार उसका कोविड सेम्पल लेकर चिकित्सकों ने सिजेरियन प्रसव कराया। शनिवार को जारी रिपोर्ट में महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई।
इस पर चिकित्सा टीम को महिला को कोविड हॉस्पीटल के पॉजिटिव वार्ड में भर्ती किया। वहीं उसके संपर्क में आए पति सहित एक अन्य रिश्तेदार को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया। भर्ती करने की प्रक्रिया पूर्ण होने के 5 से 10 मिनट बाद ही महिला वार्ड से बिना बताए कहीं निकल गई। स्टाफ ने उसकी टोह लेने का प्रयास किया तो पता चला कि वह अपना सारा सामान भी ले गई। वहीं नीचे आइसोलेशन वार्ड में पड़ताल करने पर उसका पति सहित रिश्तेदार भी गायब मिले।
पुलिस को दी सूचना
सूचना मिलते ही हड़कम्प सा मच गया। प्रमुख चिकित्साधिकारी डा. कांतिलाल मेघवाल, अस्पताल अधीक्षक आदि एकत्र हो गए। पीएमओ ने तत्काल पुलिस अधीक्षक को सूचित किया। इस पर पुलिस ने भी मरीज और रिश्तेदारों की तलाश शुरू कर दी।
पीहर में मिली महिला

बिना बताए गायब हुई महिला शनिवार देर रात छापी गांव में अपने पीहर में मिली। महिला की तलाश में पहले पुलिस पगारा स्थित उसके घर पहुंची। वहां ताला लगा पाया। इसके बाद पुलिस ने अन्य रिश्तेदारों सहित पीहर में पड़ताल की। महिला के पीहर में होने की सूचना पर रात्रि में बिछीवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। चिकित्सा टीम ने भी समझाइश की। 108 एम्बुलेंस बुलावा कर महिला को देर रात कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो