scriptबांसवाड़ा-डूंगरपुर : बेणेश्वर पदयात्रा में मावभक्तों का उमड़ा रैला | Rally of Mawa devotees in Beneshwar padyatra | Patrika News

बांसवाड़ा-डूंगरपुर : बेणेश्वर पदयात्रा में मावभक्तों का उमड़ा रैला

locationडूंगरपुरPublished: Jan 03, 2018 11:42:40 am

Submitted by:

Ashish vajpayee

चुनावी मौसम को देखते हुए जनप्रतिनिधियों की भी रही भागीदारी, महंत अच्युतानंद ने दिए प्रवचन

banswara news
बांसवाड़ा. डूंगरपुर. साबला. पौष पूर्णिमा पर बेणेश्वर पीठाधीश्वर महंत अच्युतानंद की विशाल पदयात्रा में हजारों-हजार मावभक्तों के अलावा साधु संत, कोटवाल, श्रद्धालुओं का रैला उमड़ पड़ा। करीब चार से पांच किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा में श्रद्धालुओं ने मावजी महाराज के जयकारों से पूरे क्षेत्र को गूंजायमान कर दिया। इस दौरान दोनों ही दलों के जनप्रतिनिधियों की भी बड़ी संख्या में भागीदारी रही। अलसुबह पदयात्रा से पूर्व हरिमंदिर में मंहत ने गाजे बाजों, ढोल नगोडा व शंखनाद के साथ भगवान निष्कलंक की विशेष पूजा अर्चना कर आरती की। इसके बाद सभी भक्तजनों ने महंत से आशीर्वाद लिया और पदयात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गो गुजरने लगी।
जीव व शिव के मिलन से जीवन सार्थक

महंत अच्युतानंद ने धर्मसभा में कहा कि बेणेश्वरधाम संत मावजी की कर्मस्थली है। यहां आने से पाप, रोग, दरिद्रता दूर तो होती ही है। जीव व शिव के मिलन होने से ही अपना जीवन सार्थक हो जाता है। शिक्षा से पहले संस्कार और व्यापार से पहले व्यवहार हो। संस्कारित पीढी आने वाले समाज व राष्ट्र के विकास व उत्थान के लिए सदैव तैयार रहते है। हमें एकजुट हो कर समाज, राष्ट्र के विकास व निर्माण में एकरूपता लानी है।
स्वच्छता व नशामुक्ति का संकल्प

धर्मसभा के दौरान महंत ने कहा कि नशे से शरीर को नुकसान ही नहीं इसका असर नई पीढ़ी, समाज व देश की प्रगति पर पड़ता है। इसमें हमें संकल्प लेकर इस बूरे व्यसन को त्याग कर राष्ट्र के निर्माण मे जुटना होगा। इस पर सभी ने इसकी पालना का संकल्प लिया।
इन्होंने भी किया संबोधित

धर्म सभा विधायक गोपीचद मीणा, विधायक महेन्द्रजीत मालवीया, कनकमल कटारा, राईया मीणा, राजेश कटारा, नानाभाई, अमृतलाल कलासुआ, भाजपा जिलाध्यक्ष वेलजी पाटीदार, शिवालय ट्रस्ट के अध्यक्ष बलवंतसिंह वालाई, गिरधर पण्डया, इन्द्रवीसिंह चौहान, जयंतिलाल साद, केशवलाल पीठ, परशुराम भावसार, थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार आदि मौजूद थे।
इनको किया सम्मानित

धर्मसभा के दौरान महंत ने संत मावजी महाराज के हस्तलिखित सामसागर चौपड़े को अंग्रेजी में रूपान्तरण करने वाले सलुम्बर निवासी नंदलाल जेाशी व जिला संयोजक ब्लड बैंक के पदमेश गांधी को सम्मानित किया। साथ ही भारत मंदिर ? के रामस्वरूप महाराज, रूपा महाराज, वागजी महाराज, कचरू महाराज,मोहन महाराज आदि का अभिनंदन किया।
पवित्र स्नान, खरीदारी

श्रद्धालुओं ने अपने मृतक परिजनों की अस्थियां विसर्जन व तर्पण किया। इसके बाद धार्मिक अनुष्ठान किए। इस दौरान यहां मेले सा माहौल रहा और लोगों ने जमकर खरीदारी की।

मंदिर में दर्शन के लिए भीड़
बेणेश्वर धाम पर पहुंचने के बाद मंहत अच्युतानंद महाराज ने राधाकृष्णमदिर में श्रद्धालुओं के साथ दर्शन किए। इसके बाद विशाल पांडाल में धर्म सभा हुई। धर्म सभा के दौरान मावजी फाउंडेशन की ओर से साबला लेम्प्स अध्यक्ष महेन्द्र उपाध्याय ने दूर दराज क्षैत्र के भक्त व जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया।
जगह-जगह हुआ स्वागत

पदयात्रा को लेकर पूरे कस्बे सहित मार्ग के गांवों में जबरदस्त उत्साह का माहौल था। ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत द्वार, तोरण बांधे और महंत व शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की। पदयात्रा के दौरान साद समाज के भक्तजन भजनों के साथ झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे।

ट्रेंडिंग वीडियो