scriptराजस्थान फिर शर्मसार.. घर लौट रही 12 साल की बच्ची के साथ दरिंदे ने जीप में किया बलात्कार, हालत गंभीर | raped in Jeep with 12-year-old girl returning home | Patrika News

राजस्थान फिर शर्मसार.. घर लौट रही 12 साल की बच्ची के साथ दरिंदे ने जीप में किया बलात्कार, हालत गंभीर

locationडूंगरपुरPublished: May 25, 2019 11:12:14 am

Submitted by:

abdul bari

जानकारी के मुताबिक आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली यह बच्ची सब्जी बेचकर अपने घर लौटने के लिए नए बस स्टैंड पर खड़ी थी। तभी आरोपी ने जीप में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

rape

राजस्थान फिर शर्मसार.. घर लौट रही 12 साल की बच्ची के साथ दरिंदे ने जीप में किया बलात्कार, हालत गंभीर

डूंगरपुर
प्रदेश में लगातार नाबालिग बालिकाओं और महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। हर रोज नए नए बलात्कार के सामले सामने आ रहे हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन इन पर अंकुश लगाने में नाकाम रहा है। ताजा मामला डूंगरपुर जिले में सामने आया है।
यहां 12 साल की एक नाबालिग बच्ची के साथ एक युवक ने बलात्कार किया। जानकारी के मुताबिक आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली यह बच्ची सब्जी बेचकर अपने घर लौटने के लिए नए बस स्टैंड पर खड़ी थी। तभी आरोपी ने जीप में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी पवन रोत निवासी हिराता बताया जा रहा है। दूसरी ओर नाबालिग बच्ची हॉस्पिटल में भर्ती है। हादसे के बाद वह काफी डर गई है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल डॉक्टर पीड़िता की स्थिती पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस ने वारदात में काम में ली गई जीप को भी जब्त कर लिया है और आरोपी से पूछताछ कर आगामी कार्यवाही कर रही है।
वहीं दूसरी ओर राजस्थान के सीकर जिले के थाई कस्बे में उपचार के लिए छोटी बहन को अस्पताल लेकर गई कॉलेज छात्रा के साथ सरकारी चिकित्सक द्वारा बलात्कार के प्रयास का मामला सामने आया है। घर पर मां के नहीं होने पर छात्रा ने पांच दिन तक पीड़ा को दबाकर रखा। मां के आने के बाद वह थाने गई तो चिकित्सक ने छात्रा के पिता पर दबाव बनाकर छात्रा से कागज पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहने बाबत लिखवा लिया। पीडि़ता के पेश होने पर पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को तत्काल मामला दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए। मामला दर्ज होने के बाद आरोपित चिकित्सक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
थानाधिकारी भूप सिंह ने बताया कि कॉलेज छात्रा अपनी छोटी बहन की तबीयत खराब होने पर उसे चिकित्सक को दिखाने के लिए 15 मई को थोई के राजकीय स्वास्थ्य केन्द्र गई थी। वहां तैनात चिकित्सक अशोक कुमार वर्मा ने छोटी बहन को अस्पताल में भर्ती कर लिया। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे पेट में दर्द होने पर छात्रा स्वयं को दिखाने के लिए डॉ. अशोक के सरकारी आवास में चली गई। छात्रा ने पुलिस को बताया है कि चिकित्सक अशोक कुमार ने छात्रा को एक गोली खिलाई और सरकारी आवास में ही बैड पर लेट जाने के लिए कहा। बाद में चिकित्सक अशोक कुमार ने सरकारी आवास की कुंडी बंद कर बलात्कार का प्रयास किया। छात्रा का कहना है कि वह किसी तरह बचकर क्वार्टर के बाहर आ गई। बाद में चिकित्सक ने वारदात के बारे में किसी को भी जानकारी देने पर बर्बाद करने की धमकी दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो