script

पुलिस ने दबोचा तो महिला ने निगल ली सोने की चेन, फिर हुआ कुछ ऐसा…

locationडूंगरपुरPublished: Mar 13, 2019 10:33:00 am

Submitted by:

dinesh Dinesh Saini

इस महिला के साथ दूधमुंहा बच्चा भी है…

arrest
डूंगरपुर।

सोने की चेन पार कर निगल लेने वाली महिला प्रियंका के पेट से डॉक्टरों ने चेन निकाल ली। पुलिस ने चेन कब्जे में लेकर महिला को गिरफ्तार कर लिया। हरियाणा के चेन चोर गिरोह ने डूंगरपुर शहर में सोमवार ऑटो रिक्शा में प्रगतिनगर निवासी जया तथा टीना की चेन लूट ली थी। पुलिस की गिरफ्त में आने पर प्रियंका ने चेन निगल ली थी।

एक घंटे के अंतराल में दो वारदातें
ऑटो रिक्शा में बैठी महिलाओं का ध्यान भटका कर सोने की चेन पार करने वाले गिरोह का कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए गिरोह के दो पुरुषों व एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह ने सोमवार सुबह डूंगरपुर शहर में एक घंटे के अंतराल में दो वारदातें की। गिरोह में शामिल एक अन्य महिला ने पकड़े जाने से पहले ही सोने की एक चेन निगल ली थी। इसकी भनक लगने पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जरूरी परीक्षण करवा उसके पेट से निकलवाकर कब्जे में ले ली है। इस महिला के साथ दूधमुंहा बच्चा भी है।
सुनते ही पुलिस के उड़े होश
कोतवाली थाने में पूछताछ के दौरान अधिग्रहित की गई महिला ने सोने की चेन निगल लेने की बात सुनते ही पुलिस के होश उड़ गए। थानाधिकारी के निर्देश पर महिला कांस्टेबल सहित पुलिसकर्मी उसे लेकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे। वहां उसे सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया। पुलिस उसकी जरूरी जांचे करावाई।
पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई
शहर में सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे प्रगतिनगर निवासी जया (55) पत्नी राजेंद्र जैन तथा करीब एक घंटे बाद साढ़े 10 बजे गैंजी निवासी टीना पत्नी नरेंद्र पंचाल के गले से ऑटो रिक्शा में चेन स्नेचिंग हुई। दोनों ही वारदातों में आरोपित महिलाएं सफेद रंग की कार में बैठकर भागना सामने आया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीमलवाड़ा मार्ग पर शहर से पांच-छह किमी दूर कलालघाटा के पास कार दबोच ली। पुलिस ने लिखी मोहल्ला, जिला पलवल हरियाणा निवासी धर्मवीर पुत्र भाईजी हरिजन, कृष्णकुमार पुत्र सतवीर हरिजन तथा नरहावली पन्हेराखुर्द फरीदाबाद हरियाणा निवासी सरोज पत्नी नीरज हरिजन को गिरफ्तार किया। गिरोह में डूंगरपुर जिले की पांच और भीलवाड़ा की दो वारदातें कबूल की हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो