script67 साल की महिला की आंख में फंस गए 27 कॉन्टैक्ट लैंस | 27 contact lenses stuck in the eye of 67 year old woman | Patrika News

67 साल की महिला की आंख में फंस गए 27 कॉन्टैक्ट लैंस

Published: Jul 17, 2017 04:14:00 pm

अक्सर लोगों को चश्मे की जगह कॉन्टैक्ट लैंसेस पहनते तो आपने देखा होगा, लेकिन यह मामला बहुत अलग है

contact lenses

contact lenses

नई दिल्ली। अक्सर लोगों को चश्मे की जगह कॉन्टैक्ट लैंसेस पहनते तो आपने देखा होगा, लेकिन यह मामला बहुत अलग है। क्या आपने यह सुना है कि किसी की आंख में कॉन्टैक्ट लैंस ही फंस जाए, वो भी एक दो नहीं पूरे 27, नहीं ना। इन दिनों ब्रिटेन की एक महिला इसी वजह से चर्चा में है। महिला की आंखों की हाल ही मोतियाबिंद की सर्जरी होनी थी।

ऐसे में जब वह जांच करवाने बर्मिंघम के पास सोलीहुल अस्पताल गई, तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। यहां पर प्रशिक्षु नेत्र विशेषज्ञ रूपल मोरजारिया ने महिला की आंख का चेकअप किया। इस दौरान डॉक्टर उसकी आंख की हालत देखकर हैरान हो गए, क्योंकि उसकी आंख में कॉन्टैक्ट फिलहाल के लिए रोक दी। जि‍समें पहले 17 और बाद में करीब 10 कांटैक्ट लैंस और जांच में म‍िले। इसके बाद डॉक्‍टर ने मह‍िला की आंख की मोतियाबिंद की सर्जरी फ‍िलहाल के लि‍ए रोक दी।

वहीं इस पूरे मामले में नेत्र विशेषज्ञ रूपल मोरजारिया का कहना है क‍ि मह‍िला ने बताया कि‍ वह करीब 35 वर्षों से डिस्पोजेबल कांटैक्ट लैंस लगा रही थी। इस दौरान उसे कभी कोई परेशानी नहीं हुई। जि‍ससे उसने कभी क‍िसी नेत्र विशेषज्ञ से कंसल्‍ट भी नहीं कि‍या। सबसे ज्‍यादा हैरान करने वाली बात यह है क‍ि मह‍िला को कोई ज्‍यादा परेशानी नही हो रही थी। जबक‍ि इतनी बड़ी संख्‍या में लैंस फंसे होने से मह‍िला का जलन से बुरा हाल होना चाह‍िए। मह‍िला आंखों में बुढापे का दर्द समझकर बरदाश्‍त कर रही थी। उसे लग रहा था क‍ि आंखों में होने वाली जल और चुभन मोत‍ियाबिंद की वजह से हो रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो