scriptसमुद्र किनारे मिला 50 फीट लंबा विशालकाय जीव | 50ft fin whale washed up ashore on the beach of England | Patrika News
दुनिया अजब गजब

समुद्र किनारे मिला 50 फीट लंबा विशालकाय जीव

बीच घूमने आए लोगों की नजर सबसे पहले इस बड़े से जीव पर पड़ी, इसमें से काफी बदबू आ रही थी

Oct 02, 2016 / 04:13 pm

अमनप्रीत कौर

Whale

Whale

नई दिल्ली। इंग्लैंड के डेवोन टाउन के रेड रॉक बीच पर एक दैत्याकार जीव की लाश मिलने से सब हैरान हैं। समुद्र की लहरों में गोते खाती 50 फीट लंबी यह व्हेल बीच पर आ गई। बीच घूमने आए लोगों की नजर सबसे पहले इस बड़ी सी व्हेल पर पड़ी। इसमें से काफी बदबू आ रही थी।

इस व्हेल की मौत तो दो सप्ताह पहले ही समुद्र में हो गई थी, लेकिन इसकी बॉडी अब तैरकर बाहर आई है। इसके बारे में पता चलते ही कोस्ट गार्ड्स ने एरिया खाली करवा दिया। बीच पर मिले इस विशाल जीव की बॉडी के बारे में पता चलते ही कोस्ट गार्ड्स ने एरिया खाली करा दिया। आपको बता दें, व्हेल की डेड बॉडी के ब्लास्ट होने के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसलिए लोगों को इस एरिया से दूर कर दिया गया था।

टुकड़ों में काटकर हटाया गया बॉडी को

व्हेल की बॉडी को हटाने के लिए एनिमल डिस्पोजल स्पेशलिस्ट्स को अपॉइन्ट किया गया। ये व्हेल इतनी बड़ी थी कि इसे उठाकर हटाना नामुमकिन था। इसलिए इस व्हेल को पहले टुकड़ों में काटा गया, उसके बाद उन पीसेज को दूर ले जाकर दफनाया गया।

हो सकता था विस्फोट…

बॉडी को काटते हुए वर्कर्स काफी डरे हुए थे। दरअसल, बॉडी के कई दिन हो जाने के कारण अंदर बन रहे गैस की वजह से उसमें विस्फोट होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए इस काम को काफी ध्यान से किया गया।

क्या होता है इन डेड बॉडीज का?

कई मामलों में इन बॉडीज को मिलने वाली जगह पर ही दफना दिया जाता है। अगर बॉडी सुनसान एरिया में मिले तो उन्हें खुले में ही सड़ने के लिए छोड़ दिया जाता है। लेकिन चूंकि इस मामले में मादा व्हेल की बॉडी पब्लिक प्लेस पर मिली थी, इसलिए उसे काटकर जल्द से जल्द हटा दिया गया।

Home / Duniya Ajab Gajab / समुद्र किनारे मिला 50 फीट लंबा विशालकाय जीव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो