95 की उम्र में भी ऎसी रेस लगाई कि बनते गए रिकॉर्ड!
Published: Mar 15, 2015 02:36:00 pm
95 साल की उम्र में 200 मीटर लंबी रेस 55.48 सेकेंड के रिकॉर्ड समय में पार कर बने बुजुर्गो के उसेन बोल्ट
लंदन। 95 साल की उम्र लोगों से उठना-बैठना तक मुश्किल हो जाता है वहीं ब्रिटेन में रहने एक दादाजी ने रेस में कई सारे रिकॉर्ड बनाकर दुनिया का हैरत में डाल दिया। डॉ. चार्ली इगस्टर नाम के इस बुजुर्ग धावक ने 1 साल पहले ही रेस लगाना शुरू किया था।
ब्रिटिश मास्टर्स चैंपियनशिप में बनाया रिकॉर्ड-
ब्रिटेन आयोजित होने वाली इस इंडोर रेस में बुजुर्ग लोग हिस्सा लेते हैं। इस रेस के दौरान 95 वर्षीय डॉ. चार्ली ने 200 मीटर की दूरी महज 55.48 सेकेंड में पार कर डाली। इसके साथ ही चार्जी 95 साल की उम्र में यह रेस रिकॉर्ड समय में जीतने वाले पहले व्यक्ति भी बन गए।
उसेन बोल्ट जैसी परफोर्मेश-
डॉ. चार्ली ने 95 साल की उम्र के अपने सेगमेंट में जो रेस लगाई है वह मशहूर युवा धावक उसेन बोल्ट द्वारा 200 मीटर की रेस पार करने के रिकॉर्ड 19.19 सेकेंड के समय से महज तीन गुना है।
60 मीटर रेस में भी बनाया रिकॉर्ड-
लंदन में जन्मे डॉ. चाली ने 60 मीटर रेस महज 15.32 सेकेंड में पार ब्रिटिश रिकॉर्ड भी बनाया है। इसमें सबसे आश्चर्य वाली बात ये है कि इस बुजुर्ग धावक ने महज 1 साल पहले ही रेस लगाना शुरू किया था और इतने कम समय ऎसे रिकॉर्ड बना डाले।