scriptविदेशों से भी धनी है गुजरात का यह गांव, यहां रहने वाले सभी लोग करोड़पति! | Baldia is richest village of India with billionaires people | Patrika News

विदेशों से भी धनी है गुजरात का यह गांव, यहां रहने वाले सभी लोग करोड़पति!

Published: Dec 17, 2017 01:16:04 pm

Submitted by:

Anil Kumar

गुजरात के इस छोटे गांव के लोगों के बैंकों में अरबों रूपए जमा हैं

baldia village

भारत में गांवों में रहने वाले ज्यादातर लोग सामान्य तौर की जिंदगी जीते हैं जिनके पास कच्चे मकान होते हैं और उनको गरीब लोग माना जाता है। लेकिन अब भारतीय ग्रामीण परिवेश की तस्वीर तेजी से बदल रही है। उसी का उदाहरण बना है गुजरात का एक छोटा सा गांव जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह जाता हैं। ऐसा इसलिए कि इस गांव में रहने वाले सभी लोग करोड़पति हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस गांव को करोड़पतियों का गांव कहा जाता है।

 

अरबों रुपए बैकों में जमा
इस गांव का नाम बल्दिया है जो गुजरात के कच्छ में स्थित है। इस गांव के लोगों के बैंक खातो में अरबों रुपए जमा है। समृद्धि के मामले में यह गांव देश के अन्य गांव ही नही बल्कि कई बड़े शहरों को भी पीछे छोड़ता है। बल्दिया गुजरात का सबसे धनी गांव है। इस गांव की समृद्धि का अंदाजा यहां बनी चमचमाती सड़कों और सुंदर भवनों से ही लगाया जा सकता है।


विदेशों तक में घर और संपत्ति
गुजरात के इस गांव में रहने वाले लोगों के देश में ही नहीं बल्कि विदेशो में भी घर और संपत्तियां हैं। यहां के अधिकतर लोगों के घरों में ताला लगा रहता है क्योंकि वो लोग परिवार के साथ विदेशों में जाकर बस गये हैं। वहां पर भी उनके घर, संपत्ति आदि है। इस गांव के बैंकों में पिछले दो सालों में डेढ़ हजार करोड़ रुपये जमा हुए हैं। इसके अलावा यहां स्थित पोस्ट आॅफिस में 500 करोड़ से अधिक पैसा जमा है।


गांव में इतनी सुविधाएं
बल्दिया ही नहीं बल्कि गुजरात के भुज शहर के पास भी ऐसे कई गांव स्थित हैं जिन्हें करोड़पतियों के गांव कहा जाता है। बल्दिया से कुछ ही दूरी पर स्थित माधापुर नामक गांव भी समृद्धि के लिए दूर-दूर मशहूर है। इस गांव में लगभग 9 बैंकों की शाखाएं होने के साथ ही दर्जनों की संख्या में एटीएम हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो