scriptशौक शौक में बना डाला दुनिया का सबसे बड़ा क्रिस्टल बॉल संग्रह | Belgian makes world's largest crystal ball museum | Patrika News

शौक शौक में बना डाला दुनिया का सबसे बड़ा क्रिस्टल बॉल संग्रह

Published: Aug 08, 2015 11:10:00 pm

एंडन अकायन की लगभग तीस साल पहले क्रिस्टल बॉल संग्रहित करने में रूचि उत्पन्न हुई

Crystal Museum

Crystal Museum

ब्रसेल्स। बेल्जियम के स्थानीय निवासी एंडन अकायन अपने अनूठे शौक की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। एंडन को क्रिस्टल बॉल संग्रहित करने का शौक है। उन्होंने विश्व में सर्वाधिक क्रिस्टल बॉल संग्रहित किए हैं। उन्होंने ग्रैंड पैलेस ऑफ ब्रसेल्स से चंद मिनटों की दूरी पर स्थित कार्यालय और उनके इस अनमोल खजाने से परिचित कराया।
Crystal Ball Museum
उनकी लगभग तीस साल पहले क्रिस्टल बॉल संग्रहित करने में रूचि उत्पन्न हुई। मौजूदा समय में उनके पास 2,000 से अधिक क्रिस्टल बॉल हैं। इनमें से कुछ दुर्लभ हैं कुछ सैंट लुई, बकारैट और कलिची जैसी लोकप्रिय है। ये 200 साल पुरानी हैं।
Crystal Ball Museum
कुछ क्रिस्टल बॉल 200,000 यूरो (करीब एक करोड़ 39 लाख 82000 हजार रूपए) में बेचा जा सकता है। यह सिर्फ एक क्रिस्टल बॉल की कीमत है। बहुरंगी और बहुआयामी ये क्रिस्टल बॉल 18वीं से 20वीं सदी तक शाही राजघरानों से संबंधित हैं।

एंडन को अपने इस अदुभत शौक की वजह से अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने का इंतजार है। वह अपना निजी संग्रहालय स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। यह संग्रहालय 2,000 वर्गमीटर क्षेत्र में फैला होगा और पांचमंजिला होगा।
Crystal Ball Museum
इसमें क्रिस्टल बॉल ऑफ स्टेयर्स और लुईस लेलोप जैसी दुर्लभ क्रिस्टल बॉल को भी रखा जाएगा। जैसे-जैसे एंडन का संग्रह बढ़ता जा रहा है, उनकी लोकप्रियता भी बढ़ती जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो