दुनिया अजब गजब

गजब! एक दिन में 1200 पुश-अप लगाता है ये शख्स

अलग-अलग अंदाज में पुश-अप लगाता है ये आदमी

Nov 29, 2017 / 09:28 am

Anil Kumar

आज तक आपने एक से बढ़कर पहलवान या खिलाड़ी देखें होंगे जो कई पुश-अप एकसाथ लगा देते हैं। अच्छे—अच्छे पहलवान या खिलाड़ी भी ज्यादा से ज्यादा 100 पुश-अप से ज्यादा नहीं लगा सकते। लेकिन लेकिन एक शख्स ऐसा भी है जो एक दिन में करीब 1200 पुश-अप लगाता है और वो भी अलग—अलग अंदाज में। इस शख्स का नाम चाडोय लिओन ‘chadoy leon’ है जो दिन में 1200 पुश-अप लगने का कारनामा रोज करता है। वहीं, इसका पुश-अप लगाने का अंदाज भी अलग होता है। इसके पुश—अप लगाने का अंदाज देखकर ही कई लोग इंप्रेस हो जाते हैं।

रेसलर जैसी बॉडी
अनोखे अंदाज में पुश—अप लगाने वाले चाडोय की बॉडी भी किसी रेसलर से कम नहीं। लिओन अपने पुश—अप लगाने के वीडिया भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं जिनकी खूब तारीफ भी होती है। चाडोय ने हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया गया था जिसमें वो पुश-अप लगाते नजर आ रहे थे। चाडोय ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वो अलग-अलग अंदाज में पुश-अप लगाते नजर आ रहे हैं। वो हर वैरिएशन को लगभग 100 बार रिपीट करते हैं तथा अपने शेड्यूल के अनुसार उसे बदलते भी रहते हैं। चाडोय के पुश—अप वाले वीडियो को इंस्टाग्राम खूब तरीफ भी मिली है और इसको 50 हजार लोग देख चुके हैं।
उम्र महज 24 साल
आपको यह जानकर भी हैरानी होगी कि एक दिन में 1200 पुश—अप लगाने का कारनामा करने वाले चाडोय की उम्र महज 24 साल है। वो एक प्रफेशनल डांसर के साथ ही फिटनेस एक्सपर्ट भी हैं। उनके अलग-अलग अंदाज में पुश-अप करते हुए वीडियो को कई हजार लोग देखते हैं। चाडोय अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए काफी ज्यादा मेहनत करते हैं। चाडोय का 1200 पुश—अप लगाने वाला वीडियो इतना वायरल होने के बावजूद अभी तक किसी ने भी उनको चैलेंज करने की हिम्मत नहीं की है।

Home / Duniya Ajab Gajab / गजब! एक दिन में 1200 पुश-अप लगाता है ये शख्स

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.