दुनिया अजब गजब

चीनियों ने बनाया गजब का कपड़ा! पहनते ही गायब हो जाता है इंसान

चीनी व्यक्ति ने तकनीक से एक ऐसा अनोखा कपड़ा बनाया है, जिसको ओढ़ते ही या पहनते ही इंसान पूरी तरह से गायब हो जाता है।

Dec 11, 2017 / 09:32 am

Anil Kumar

अब वो दिन दूर नहीं जब लोग गायब करने वाले कपड़े पहनने लगेंगे। जी हां, यह कोई शगूफा नहीं बल्कि हकीकत है जिसको चीन के वैज्ञानिकों ने कर दिखाया है। क्योंकि विज्ञान के इस युग में असंभव कुछ भी नहीं रहा है। ऐसे में अब इंसान को गायब करने वाला कपड़ा क्रांतिकारी साबित होगा। इस बात को चीन के एक बेव यूजर ने शेयर किया है। चेन नाम के इस चीनी व्यक्ति ने तकनीक से एक ऐसा अनोखा कपड़ा बनाया है, जिसको ओढ़ते ही या पहनते ही इंसान पूरी तरह से गायब हो जाता है। इस तकनीक तो क्वॉन्टम ऑफ इनविजिबिलिटी क्लॉक कहा गया है। इसके पीछे आने के बाद इंसान पूरी तरह से गायब हो जाता है। इसमें यह खास बात ये है कि उस इंसान के बैकग्राउंड की सारी चीजें पहले की तरह दिखाई देती हैं।


चेन ने तकनीक से गायब होने का पूरा विडियो अपने वीबो अकाउंट पर अपलोड किया है। इस विडियो को लाखों बार देखा जा चुका है। चेन ने फिलहाल इस कपड़े को टैबल क्लॉथ के तौर पर बनाया है। इसको उन्होंने चीन का लेटेस्ट इनोवेशन कहा है। हालांकि, क्वॉन्टम वीडिये प्रोडक्शन कंपनी के प्रोड्यूसर झू झेनसॉन्ग का कहना है कि अदृश्य क्लॉक जैसी कोई चीज नहीं हो सकती है। इस टेबल क्लॉथ का विडियो नकली है। इसे नीले और हरे प्लास्टिक के कपड़ों से कवर करके बड़ी चालाकी के साथ रियल लुक दिया गया है।

 

इस तरह बनाया गायब करने वाला कपड़ा
गौरतलब है कि फिल्मों में गायब होने और स्पेशल इफेक्ट का यूज करने के लिए इसी तरह की चीजों का उपयोग किया जाता है। हालांकि, सच्चाई क्या है यह नहीं, लेकिन अगर यह टेबल क्लॉथ वास्तविक हुआ तो यह विज्ञान की दुनिया में एक चमत्कारी आविष्कार साबित होगा जिसके मार्केट में आने के बाद क्या—क्या हो सकता है इसका अंदाजा लगाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होगा।

Home / Duniya Ajab Gajab / चीनियों ने बनाया गजब का कपड़ा! पहनते ही गायब हो जाता है इंसान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.