scriptबंदर को गोली मारी, टीचर पर मामला दर्ज | FIR filed against teacher for killing monkey | Patrika News

बंदर को गोली मारी, टीचर पर मामला दर्ज

Published: Jun 14, 2016 11:40:00 pm

लोगों में बढ़ता गुस्सा देख टीचर अपने घर से फरार हो गया

Monkey

Monkey

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र में एक टीचर ने बंदर को गोली मार दी। बंदर का कसूर बस इतना था कि वह टीचर के घर की छत पर पर उछल कूद कर रहा था। पुलिस ने टीचर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सूत्रों के अनुसार सदीरनपुर गांव के रहने वाले मुशर्रफ अपने घर की छत पर बैठे हुए थे।

मुशर्रफ ने छत पर सूखने के लिए मक्का के दाने फैला रखे थे। बंदर बार बार आकर दानों को खराब कर रहा था। बंदर की इसी हरकत से गुस्साए मुशर्रफ ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से उसे मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बंदर को गोली मारे जाने की खबर मिलते ही ग्रामीण भड़क उठे और उन्होंने टीचर के खिलाफ कार्रवाई को लेकर हंगामा किया।

ग्रामीणों को शांत करते में पुलिस को काफी मश्क्कत करनी पड़ी। लोगों में बढ़ता गुस्सा देख टीचर अपने घर से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो