दुनिया अजब गजब

रेप से खुद को बचाने पर लड़की को ही भरना पड़ा जुर्माना

यहां एक लड़की को कानून की कमी के चलते खुद को रेप से बचाने के बाद जुर्माना भरना पड़ा

Feb 07, 2016 / 11:40 am

अमनप्रीत कौर

rape

कोपेनहेगेन। दुनिया के सबसे सुखी देशों में से एक डेनमार्क में हाल ही एक अनोखी घटना सामने आई है। यहां एक लड़की को कानून की कमी के चलते खुद को रेप से बचाने के बाद जुर्माना भरना पड़ा।

दरअसल, डेनमार्क की एक लड़की के साथ किसी व्यक्ति ने रेप की कोशिश की। जब वह व्यक्ति लड़की के कपड़े खींच रहा था, तब ही लड़की ने उसकी आंखों में पेपरस्प्रे डाल दिया और खुद को बचा कर वहां से भाग गई, लेकिन पेपरस्प्रे का इस्तेमाल करना ही उसके लिए मुसीबत बन गया।

डेनमार्क में पेपरस्प्रे को खतरनाक वस्तुओं की सूची में शामिल कर प्रतिबंधित किया गया है। ऐसे में पुलिस ने उल्टे लड़की पर ही जुर्माना ठोक दिया। सॉडरबॉर्ग की रहने वाली इस 17 वर्षीय लड़की को पुलिस स्टेशन लाया गया और वहां पेपरस्प्रे का इस्तेमाल करने के आरोप में जुर्माना भरवाया गया। इसके अलावा पुलिस ने रेप की कोशिश के आरोपी को भी पकड़ लिया।

स्थानीय पुलिस के प्रवक्ता कुद किस्र्टन ने कहा कि डेनमार्क में पेपरस्प्रे को घातक सामानों की सूची में शामिल किया गया है। यहां पेपरस्प्रे का प्रयोग प्रतिबंधित है। इसलिए यह जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने कहा कि डेनमार्क में पेपरस्प्रे बेचना और खरीदना दोनों ही अपराध की श्रेणी में आता है।

Home / Duniya Ajab Gajab / रेप से खुद को बचाने पर लड़की को ही भरना पड़ा जुर्माना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.