scriptएटीपी रैंकिंगः पांचवें पायदान पर पहुंचे नडाल, जोकोविक शीर्ष पर कायम | Patrika News

एटीपी रैंकिंगः पांचवें पायदान पर पहुंचे नडाल, जोकोविक शीर्ष पर कायम

Published: Nov 10, 2015 12:25:00 pm

Submitted by:

balram singh

राफेल नडाल एटीपी की ताजा रैंकिंग में पांच स्थानों की छलांग लगाते हुए पांचवें पायदान पर पहुंच गए, जबकि नोवाक जोकोविक शीर्ष पर कायम हैं।

स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल सोमवार को जारी पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की ताजा रैंकिंग में पांच स्थानों की छलांग लगाते हुए पांचवें पायदान पर पहुंच गए, जबकि सर्बिया के दिग्गज नोवाक जोकोविक शीर्ष पर कायम हैं।

स्विट्जरलैंड के स्टानिस्लास वावरिंका चौथे, चेक गणराज्य के टॉमस बर्डिख छठे और स्पेन के ही डेविड फेरर सातवें पायदान पर हैं।

गौरतलब है कि इस वर्ष एक भी ग्रैंड स्लैम या मास्टर्स-1000 खिताब नहीं जीत सके नडाल को पेरिस मास्टर्स में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने का फायदा मिला।
Novak Djokovik

वहीं सर्बिया को नोवाक जोकोविक रविवार को पेरिस मास्टर्स खिताब जीतने के साथ शीर्ष पर अपना कब्जा और भी मजबूत कर लिया है।
Andy Murray

इसके साथ ही अमेरिका के जॉन इस्नर ने भी दो स्थान की छलांग लगा कर 11वां स्थान हासिल किया, जबकि क्रोएशिया के मारिन सिलिक दो स्थान गिरकर 13वें पायदान पर खिसक गए।
Roger Federer

एटीपी रैंकिंग :
1. नोवाक जोकोविक (सर्बिया) : 15,285 अंक
2. एंडी मरे (ब्रिटेन) : 8,470 अंक
3. रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड) : 7,340 अंक
4. स्टानिस्लास वावरिंका(स्विट्जरलैंड) : 6,500 अंक
5. राफेल नडाल (स्पेन) : 4,630 अंक
6. टॉमस बर्डिच (चेक गणराज्य) : 4,620 अंक
7. डेविड फेरर (स्पेन) : 4,305 अंक
8. केई निशिकोरी (जापान) : 4,305 अंक
9. रिचर्ड गैस्क्वेट (फ्रांस) : 2,850 अंक
10. जो विल्फ्रेड सोंगा (फ्रांस) : 2,635 अंक
stanislas wawrinka

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो