script

इस गांव का हर व्यक्ति है करोड़पति, गांव छोड़कर जाते ही हो जाते हैं गरीब

Published: Dec 02, 2016 04:07:00 pm

बताया जाता है कि कम्यूनिस्ट सरकार की कई साल की मेहनत के बाद ये गांव इस स्थिति में पहुंचा है

Huaxi

Huaxi

बीजिंग। क्या आपने कभी ऐसा गांव देखा है जहां का हर व्यक्ति करोड़पति हो। ऐसा गांव सच में है। यह चीन के पूर्वी प्रांत जियांग्सू में स्थित है और यहां रहने वाला हर व्यक्ति अमीर है। इस गांव का नाम हुआक्सी है।

इस गांव में न केवल लोगों के पास खूबसूरत घर हैं, बल्कि यहां मॉल्स और होटल के अलावा 72 मंजिला स्काईस्क्रैपर भी है। इसके अलावा यहां हेलीकॉप्टर, टैक्सी और थीम पार्क भी है। चीन के इस गांव को सबसे अमीर गांव माना जाता है। यहां केवल 2000 लोग ही रहते हैं। हालांकि इस गांव को छोड़कर जाने वाला व्यक्ति गरीब हो जाता है।

दरअसल इस गांव में रहने वाले हर शख्स को खास सुविधाएं दी जाती हैं, जब वह व्यक्ति गांव छोड़ता है तो उससे ये सारी सुविधाएं वापस ले ली जाती हैं। इसलिए वह शख्स फिर से गरीब हो जाता है। इस गांव से शंघाई केवल दो घंटे की दूरी पर है। बताया जाता है कि कम्यूनिस्ट सरकार की कई साल की मेहनत के बाद ये गांव इस स्थिति में पहुंचा है। पहले ये गांव बहुत गरीब था।

पहली बार यह गांव वर्ष 2003 में चर्चा में आया था, जब इस गांव की इकोनॉमी 100 बिलियन युआन पहुंच गई थी। धीरे धीरे इसमें और सुधार आया और वर्ष 2011 में यहां 72 मंजिला स्काईस्क्रैपर बन कर तैयार हो गया। ये करीब 328 मीटर ऊंचा है। बताया जा रहा है कि ये एफिल टावर से भी ऊंचा है। इस गांव में फाइव स्टार होटल भी है।

ट्रेंडिंग वीडियो