scriptमैग्नेटिक मैन: इनके पीछे लोहे की चीज़ें अपने आप भागी चली आती हैं | Magnetic Man Arun Raikar | Patrika News

मैग्नेटिक मैन: इनके पीछे लोहे की चीज़ें अपने आप भागी चली आती हैं

Published: Nov 29, 2016 06:05:00 pm

Submitted by:

राहुल

सागर जिले के रहने वाले अरुण रायकर देखने में एक बेहद ही सामान्य आदमी लगते
हैं लेकिन उनकी शक्तियों के बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। लोग
उन्हें ‘मैग्नेटिक मैन’ के नाम से जानते हैं..

magnetic man

magnetic man

मध्य प्रदेश। सागर जिले के रहने वाले अरुण रायकर देखने में एक बेहद ही सामान्य आदमी लगते हैं लेकिन उनकी शक्तियों के बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। लोग उन्हें ‘मैग्नेटिक मैन’ के नाम से जानते हैं। एक ऐसा आदमी जिसके शरीर से लोहे की चीजें खुद ब खुद चुपक जाती हैं। उनकी इस शक्ति की वजह से ही वो सिर्फ मध्य प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में फेमस हैं।

रायकर की क्षमता भी हर साल बढ़ती जा रही है। अरुण के मुताबिक पहले जहां सिर्फ चम्मच जैसी कम वज़न वाली चीज़ें ही उनके शरीर से चिपकती थीं लेकिन अब वो करीब 10 किलो वजन का लोहा भी अपनी अद्भुद शक्ति के जरिये उठा सकते हैं।


पिछले दिनों उन्होंने 5-5 किलो वजन वाली दो आयरन (प्रेस) अपने शरीर से चिपकाकर, चलकर दिखाया। अरुण का कहना है कि उनके शरीर से ऐसी स्पेशल तरंगे निकलती हैं जो कि लोहे की चीजों को उनकी तरफ आकर्षित करतीं हैं। लिम्का बुक ने रायकर से उनकी इस अद्भुत शक्ति के प्रदर्शन का एक वीडियो भी मांगा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी शक्तियों के प्रदर्शन का एक वीडियो गिनीज बुक को भी भेजा हुआ है, हालांकि उनकी तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।

अरुण रायकर बताते हैं कि उनके शरीर के कुछ ही हिस्से ऐसे हैं जहां वे मेटल की चीज़ों को चिपका कर रख सकते हैं। उनके मुताबिक उनके सीने, पेट और कमर से ही लोहे को आकर्षित करने वाली तरंगे निकलती हैं। उन्होंने बताया कि मोहल्ले के बच्चे भी उनकी इस प्रतिभा को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं और उनके गुजरने के दौरान छोटी-छोटी लोहे की चीजें उनकी कमर से चिपकाकर देखते हैं।

अरुण रायकर पहले इसे भगवान् के एक शाप की तरह देखते थे हालांकि अब इसे लेकर उनकी पूरी धरना बदल चुकी है। उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि जल्दी ही लिम्का बुक में उनका नाम दर्ज हो जाएगा। उनके डॉक्टर को डर है कि जल्दी ही उनकी ये ताकत कम या पूरी तरह ख़त्म हो सकती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो