scriptघूमने के लिए छोड़ी नौकरी, बन गया करोड़पति | Man quits job to travel world, get rich | Patrika News

घूमने के लिए छोड़ी नौकरी, बन गया करोड़पति

Published: Jul 14, 2017 03:41:00 pm

नॉर्थ आयरलैंड में रहने वाले 33 साल के जॉनी वार्ड को भी पूरी दुनिया देखनी थी

man travel world

man travel world

नई दिल्ली। घूमने फिरने के शौकीन लोग, छुट्टी लेने के लिए नौकरी तक की परवाह नहीं करते। नॉर्थ आयरलैंड में रहने वाले 33 साल के जॉनी वार्ड को भी पूरी दुनिया देखनी थी। इसके लिए काफी पैसे भी चाहिए थे, लेकिन जॉनी एक मिडिल क्लास फैमिली से थे। जॉनी ने जब अपनी यह तमन्ना अपनी मां को बताई तो वह बेटे की इच्छा पूरी नहीं कर पाई। साल 2006 में जब उनकी ग्रेजुएशन पूरी हुई तो जॉनी ने अनाथ बच्चों के कैंम में काउंसलर की नौकरी ले ली।

उस वक्‍त थाईलैंड में एक टूर लगा था, जहां जॉनी को अंग्रेजी पढ़ाने की जिम्‍मेदारी सौंपी गई। टीचिंग करते-करते जॉनी को ख्‍याल आया, क्‍यों न वह इसे अपनी ताकत बनाएं। यहां पर उन्‍होंने एक मेडिकल रिसर्च में भी भाग लिया, जिसमें उन्‍हें 3 हजार डॉलर की कमाई हुई।

यह कमाई जॉनी के दुनिया भ्रमण की शुरुआत के लिए काफी थी। इस बात को करीब 10 साल हो गए हैं। अब नॉर्वे में उन्होंने 197 देश घूमने के बाद अपनी यात्रा समाप्त की। पूरे सफर में उन्हें कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।वह दो बार गिरफ्तार हुए, 20 देशों में वह अस्पताल में भर्ती हुए, आतंकवाद से भी जूझे और उन्हें अधिकारियों को रिश्वत तक देनी पड़ी।

दुनिया घूमते-घूमते जॉनी को विचार आया क्‍यों न एक ट्रैवलिंग ब्‍लॉग बनाया जाए। उन्‍होंने वनस्टेप4वर्ड नामक एक ब्लॉग भी बनाया है। जो अब एक मीडिया ब्रांड बन चुका है। ऑफिस में नौकरी करने वाला जॉनी आज करोड़ों का मालिक बन चुका है। उसकी वेबसाइट पर एडवरटाइजिंग से बहुत उसमें वह अपने अनुभव साझा करते हैं। इससे उनकी 1.50 लाख डॉलर से भी अधिक कमाई होती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो