दुनिया अजब गजब

गजब! 23 साल के मनोज ने मुंह में 459 स्ट्रॉ रखकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

ओडिशा के रहनेवाले मनोज कुमार महाराणा ने अपने मुंह में एकसाथ 459 स्ट्रॉ रख लिए

Nov 22, 2017 / 10:27 am

Anil Kumar

Manoj KUmar Maharana

दुनिया में आए दिए गए से बढ़कर एक अनोखे तरह के चौंकाने वाले कारनाने करने वाले सामने आते रहते हैं जिनके बारे में पढ़कर आश्चर्य होता है। वहीं, इस मामले में भारत के लोग भी पीछे नहीं जो अपने आश्चर्यजनक कारनामों के चलते वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रहे हैं। आज हर किसी क्षेत्र में भारतीय अपने अजब—गजब कारनामों के चलते दुनिया में प्रसिद्धी और लोगों का प्यार पाने समेत रिकॉर्ड बना रहे हैं। ऐसे ही एक शख्स ओडिशा के रहनेवाले मनोज कुमार महाराणा हैं जिन्होंने हाल ही में एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड एक विदेशी से छीनकर अपने नाम कर लिया।

 

मुंह में खे 459 स्ट्रॉ
मनोज ने अपने मुंह में 459 स्ट्रॉ रख कर अपना नाम गिनेस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाया है। 23 वर्षीय मनोज ने मुंह में सबसे ज्यादा स्ट्रॉ रखने का पिछला रिकॉर्ड एक विदेशी का तोड़ा है। मनोज ने यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अपने मुंह में 459 ड्रिंकिंग स्ट्रॉ रखे। इसस पहले मुंह में सबसे ज्यादा स्ट्रॉ रखने का रिकॉर्ड 8 साल पहले साइमन एलमर ने बनाया था। साइमन ने जब अपने मुंह में 400 स्ट्रॉ रखते हुए यह रिकॉर्ड बनाया था। उसके बाद से इतने सालों तक उनका यह रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया था, लेकिन मनोज ने उन्हें पीछे छोड़ दिया।

 

ऐसे बनाया रिकॉर्ड
यह रिकॉर्ड बनाने के लिए मनोज के सामने यह शर्त थी इतने सारे स्ट्रॉ उनके मुंह में कम से कम 10 सेकंड तक के लिए रहें और उनमें से एक भी स्ट्रॉ बाहर निकल कर नहीं करे। इतना ही नहीं बल्कि मुंह में स्ट्रॉ रखने के लिए मनोज अपने हाथों का इस्तेमाल नहीं कर सकते थे। इसके बावजूद मनोज ने अपने मुंह में स्ट्रॉ को रखने के लिए रबर बैंड की मदद ली। उनके मुंह में रखे प्रत्येक स्ट्रॉ का डायमीटर करीब 0.64 सेंटीमीटर था लेकिन उन्होंने यह कर दिखाया। मनोज के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने भी शेयर किया है।

Home / Duniya Ajab Gajab / गजब! 23 साल के मनोज ने मुंह में 459 स्ट्रॉ रखकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.