scriptये है दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट, कीमत 6.18 लाख रूपए | Most costliest chocolate in Portugal displayed | Patrika News
दुनिया अजब गजब

ये है दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट, कीमत 6.18 लाख रूपए

इस चॉकलेट को गोल्ड में कवर किया गया जिससे इसकी कीमत इतना ज्यादा है

Mar 22, 2018 / 01:01 pm

Anil Kumar

costliest chocolate

आपने अभी तक आपने महंगी से महंगी चॉकलेट के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या कभी ऐसी चॉकलेट के बारे में भी सुना है जिसकी कीमत लाखों रूपयों में होगा। मार्केट में महंगी चॉकलेट्स के नाम पर 400 से 500 रुपये या 1000 रुपए तक की चॉकेट्स बिकती है। इसके अलावा भारत में सबसे महंगी चॉकलेट की बात जाए तो ‘कैडबरी फ्रुट मिल्क एंड नट’ सबसे महंगी चॉकलेट है। इस चॉकलेट की कीमत करीब 2200 रुपये है। लेकिन अब एक ऐसी चॉकलेट भी आ चुकी है जिसकी कीमत लाखों में है।


इस महंगी चॉकलेट को पुर्तगाल के ओबिडोस में दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट के तौर पर प्रदर्शित किया गया है। कंपनी ने इस चॉकलेट की कीमत लगभग 7,728 यूरो (9,489 डॉलर) यानी करीब 6 लाख 18 हजार 400 रूपये।


इस चॉकलेट की इतनी ज्यादा कीमत होना इसका गोल्ड में कवर किया जाना है। इस चॉकलेट पर लगाया गया यह गोल्ड खाने लायक यानी एडीबल गोल्ड है। इाकरे 1000 बॉनबॉन चॉकलेट के लिमिटेड एडीशन के तौर पर लाया गया है। इस चॉकलेट में दुनिया के सबसे महंगे मसालों का यूज किया गया है। इसमें मेडागास्कर से लायी गई व्हाइट ट्रफल, वेनीला और गोल्ड फ्लेक्स यूज किए गए हैं।


आपको जानकर हैरानी होगी कि इस चॉकलेट की सिक्योरिटी के लिए दो गार्ड भी लगाए गए। इस चॉकलेट को बनाने वाले पुर्तगाल के डेनियल गोम्स का कहना है की गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने इसको सबसे महंगी चॉकलेट होने का सर्टिफिकेट दिया है। इससे पहले सबसे महंगी चॉकलेट होने का रिकॉर्ड 250 डॉलर की कीमत वाली `लॉ मेडेलीन ऊ ट्रफ` के नाम था। इसको फ्रिट्ज निप्शिड्ट ने बनाया था और 5,500 स्वारॉवक्सी क्रिस्टल से सजाया गया था।

 

इस चॉकलेट की प्रदर्शनी में हिस्सा लेने आए लोगों ने भी कीमत पर हैरानी जताई। इस चॉकलेट के लिए कई लोगों का कहना है की यह पैसे की फिजूलखर्ची है। लेकिन चॉकलेट के कई शौकीन लोगों के लिए यह अपने आप में एक टेस्टी आश्चर्य है।

Home / Duniya Ajab Gajab / ये है दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट, कीमत 6.18 लाख रूपए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो