scriptयहां जमीन पर नहीं पेड़ों पर घर बनाते हैं लोग, जानें वजह | People in this Jharkhand village lives on trees | Patrika News

यहां जमीन पर नहीं पेड़ों पर घर बनाते हैं लोग, जानें वजह

Published: Dec 03, 2016 11:03:00 am

इस जगह लोग पेड़ों पर ही क्यों रहते हैं और जमीन पर क्यों नहीं रह सकते, इसकी वजह जान कर हैरान रह जाएंगे आप

Elephant

Elephant

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के पास एक गांव में लोग जमीन की बजाए पेड़ों पर रहने को मजबूर हैं। इसकी वजह सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल यहां हाथियों ने पूरे का पूरे गांव की फसलें तबाह कर दी है। उनके घर बर्बाद कर दिए हैं। ऐसे में पूरा गांव अपनी जमीन छोड़़ पेड़ों पर रह रहे हैं।

रांची में 45 किलोमीटर दूर बुंडु गांव के लोहराटोला में रहने वाले 15 परिवारों ने अपनी जान चाने के लिए पेड़ों पर अपना घर बनाया है। खुद को हाथियों से बचाने के लिए ये लोग पेड़ों पर सोते हैं। हाथियों के एक झुंड ने पिछले साल उनके घरों को बर्बाद कर दिया था। पिछले कुछ सालों में 154 हाथियों की मौत हो चुकी है।

विशेषज्ञों के अनुसार हाथियों के आने-जाने के रास्ते पर लोगों ने घर बना लिए हैं। इसी कारण हाथी गुस्से में इंसानी बस्ती बर्बाद कर रहे हैं। झारखंड के वन व पर्यावरण सचिव सुखदेव सिंह ने कहा हम लोग पेड़ों पर रहने वाले परिवारों को हर संभव मदद के लिए तत्काल एक वरिष्ठ अधिकारियों की टीम भेजेंगे। रांची-जमशेदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से यात्रा करने वाले लोगों के बीच हाथियों के झुंड ने डर पैदा कर दिया है। हाथियों के इधर-उधर भटकने के कारण राजमार्ग कई घंटे तक जाम रहता है।

गौरतलब है कि झारखंड हाथियों के उत्पात की तबाही से जूझ रहा है। इन हाथियों का झुंड खड़ी फसलों और घरों को बर्बाद कर लोगों को भी मार डालते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2000 के नवंबर में बिहार से अलग राज्य झारखंड के गठन के बाद यहां अब तक हाथियों के उत्पात की वजह से 1000 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो