scriptबिल्ली को मेयर बनाना चाहते हैं इस शहर के लोग! | Siberian Town Wants To Elect A Cat As Mayor | Patrika News

बिल्ली को मेयर बनाना चाहते हैं इस शहर के लोग!

Published: Dec 17, 2015 12:18:00 pm

Submitted by:

Anil Kumar

भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद से तंग आ चुके लोगों ने किया ये अनोखा फैसला

Cat Mayor

Cat Mayor

मास्को। भला क्या बिल्ली को भी किसी शहर का मेयर बनाया जा सकता है, लेकिन यह सच है। भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद से तंग आ चुके साइबेरिया के बनौल शहर के लोग बिल्ली को अपना मेयर बनाना चाहते हैं।

रूस के साबेरिया में स्थित बरनौल शहर के स्थानीय लोकप्रिय सोशल मीडिया वेबसाइट पर गैर-आधिकारिक रूप से एक सर्वेक्षण कराया गया। जिसमें लोगों ने भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद की बातें कही।


इस सर्वेक्षण में अधिकांश लोगों ने इंसान के स्वार्थों से तंग आकर अब बिल्ली को ही मेयर बनाने पर सहमति जताई है।

यह सर्वे 5400 लोगों के बीच कराए गया जिसमें लगभग 91 प्रतिशत लोगों ने एक 18 महीने की स्कॉटिश फोल्ड प्रजाति की बिल्ली को अपना वोट दिया है। यह सर्वेक्षण हाल ही में कराया गया था।

ट्रेंडिंग वीडियो