दुनिया अजब गजब

दुनिया का सबसे अनोखा बल्ब ! 117 साल से लगातार जल रहा है

इस बल्ब को 1901 में चालू किया गया था जब से लेकर अब यह लगातार जल रहा है

Feb 16, 2018 / 01:34 pm

Anil Kumar

बल्ब का आविष्कार होने के बाद अब तक कई तरह के बदलाव आ चुके हैं जिनके तहत कई तरह के बल्ब आ चुके हैं। इसी सेगमेंट सीएफएल के बाद अब एलईडी लाइट्स भी आ चुकी हैं जो बेहद कम बिजली खर्च करते और काफी समय तक चलते है।। हालांकि एक बेसिक बल्ब जो लाल कलर की रोशनी देता है वो काफी कम समय तक चलता था यानी जल्द ही फ्यूज हो जाता था। लेकिन इस दुनिया में एक ऐसा ही बेसिक बल्ब भी मौजूद है जो लगातार 117 सालों से जल रहा है यानी फ्यूज नहीं हुआ। इस बल्ब को 1901 में चालू किया गया था।


यह बल्ब कैलिफोर्निया के लिवरमोर शहर में है जो लिवरमोर के एक दमकल केंद्र में लगा हुआ है। इस बल्ब को 1901 में चालू किया गया था और अब तक यह बल्ब फ्यूज नहीं हुआ है। यह बल्ब 4 वॉट बिजली से चलता है और दिन के 24 घंटे जलता है।


यहां दमकलकर्मियों के मुताबिक 1937 में पहली और आखिरी बार ये बल्ब बंद हुआ था उसका भी कारण यहां की लाइन खराब होना था। लेकिन तार बदलने के बाद ही यह दोबारा से चालू हो गया। इसके बाद से यह लगातार जल रहा और 2001 में इस बल्ब का 100वां जन्मदिन भी मनाया गया था। इस जन्मदिन पार्टी में बकायदा संगीत और पार्टी आयोजित की गई थी।

इस बल्ब को देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। यहां आने वालों की संख्या पिछले 30 दशकों से की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। यहां आने वालों को देखकर ऐसा लगता है कि ये बल्ब अपने आप में एक म्यूजियम बन गया है।

हालांकी जब 2013 में जब इस बल्ब का सीधा प्रसारण किया जा रहा था तो यह बुझ गया था उस समय लोगों को यह लगा था कि बल्ब फ्यूज हो गया है। लेकिन इसके बाद यह फिर से चालू हो गया। ऐसा इसलिए हुआ था क्योकि जो लाइन उस बल्ब तक बिजली पहुंचाती थी वो 76 साल बाद खराब हो गई। लेकिन जब इसकी मरम्मत की गई तो वो फिर से चालू हो गया। इस बल्ब को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया जा चुका है।

Home / Duniya Ajab Gajab / दुनिया का सबसे अनोखा बल्ब ! 117 साल से लगातार जल रहा है

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.