scriptयह ममी है हजारों साल पुरानी, लेकिन नहीं है इंसान की, साइंटिस्ट भी हैरान | This is not a mummy of a human being, claims few researchers | Patrika News

यह ममी है हजारों साल पुरानी, लेकिन नहीं है इंसान की, साइंटिस्ट भी हैरान

Published: Jul 13, 2017 04:19:00 pm

यहां रिसर्च करने वाली टीम को तीन उंगलियों वाली ममी मिली है

mummy

mummy

नई दिल्ली। वर्षों से ही ममी वैज्ञानिकों के लिए रोचक विषय रहा है। दक्षिण अमरीकी देश पेरू में इन दिनों एक ऐसी ममी पर रिसर्च चल रही है, जो कई हजारों साल पुरानी तो है, लेकिन यह किसी इंसान की नहीं लगती। यहां रिसर्च करने वाली टीम को तीन उंगलियों वाली ममी मिली है। बताया जाता है कि यह ममी 410 ईसा पूर्व की है। उनका दावा है कि तीन उंगलियों वाली यह ममी किसी इंसान की नहीं बल्कि एलियन की है।

एक वेबसाइट के अनुसार मेक्सिेको के रहने वाले जर्नलिस्ट जैमे मूसान ने अपनी टीम के साथ इस ममी की खाज में की है। इंसान की तरह दिखने वाली इस ममी को एलियन की ममी होने का दवा किया जा रहा है। इस ममी की हाइट 5 फीट 6 इंच है और शरीर इंसान की तरह है। हालांकि इसकी उंगलियां तीन हैं और कान नहीं हैं।


एक यूएफओ एक्सपर्ट की माने तो यह एक प्‍लास्‍टरकास्‍ट मॉडल है। वैज्ञानिकों ने इस एलियन मानव की एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई है। वहीं, सेंट पीटर्सबर्ग यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ कॉन्‍सटंटीन ने बताया कि यह मानव भी हो सकता है। बताया जाता है कि जहां पर यह कंकाल मिला है वहां इसकी बॉडी सफेद पाउडर में ढंकी हुई थी। जिसे चीजों को सुरक्षित रखने के लिये आमतौर पर इस्तेमाल किया जाता है।

इस बॉडी के कॉर्बन डेटिंग सेंपल 22 से 25 सौ साल पुरानी है। हालांकि, अभी तक वैज्ञानिकों ने इसकी भी पुष्टि नहीं की है। यूएफओ एक्सपर्ट नीगल वाट्सन ने कहा कि मैं प्राचीन काल में मिलने वाले शरीरों का एक्सपर्ट नहीं हूं। लेकिन, इसे देखने के बाद ऐसा लगता है कि प्‍लास्‍टरकास्‍ट से हड्डियों के ढांचे को तीन उंगलियों से जोड़ा गया है। फिलहाल इस ममी पर रिसर्च जारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो