scriptअब चिकने पुरूषों को मिलेगी महिलाओं के आंसू पोंछने की नौकरी | Tokyo company hires 'good-looking' men to wipe away female employee's tears | Patrika News

अब चिकने पुरूषों को मिलेगी महिलाओं के आंसू पोंछने की नौकरी

Published: Sep 30, 2015 09:13:00 pm

जापानी कंपनी रॉकेट इंक ने ऎसा तरीका खोज निकाला है। कंपनी ने ऎसे युवकों की नियुक्ति की है, जो महिला कर्मचारियों के आंसू पोंछने को मुस्तैद रहेंगे

female employee

female employee

तोक्यो। जापान की एक कंपनी ने पुरूषों के लिए अनोखी नौकरी खोज निकाली है। जिन महिलाओं की पलकें काम के दौरान भीगती हैं और वे सोचती हैं कि स्मार्ट पुरूष उनके करीब रूमाल लेकर खड़े होंगे तो यह अब उन्हें कंपनी ये सर्विस भी प्रोवाइड करवाने जा रही है।

दरअसल, जापानी कंपनी रॉकेट इंक ने ऎसा तरीका खोज निकाला है। कंपनी ने ऎसे युवकों की नियुक्ति की है, जो महिला कर्मचारियों के आंसू पोंछने को मुस्तैद रहेंगे।

इस सर्विस के फाउंडर हीरोकी तेराई मानते हैं कि जापानी महिलाएं आजकल थकी हुई हैं। ऎसे में जब पुरूष उनके आंसू पोंछने को तत्पर खड़े रहेंगे तो उन्हें बेहतर महसूस होगा।

उन्होंने कहा कि हमने यह सेवा अपनी महिला कर्मचारियों के लिए शुरू की है, जिसमें स्मार्ट, हैंडसम पुरूष रूमाल लेकर महिलाओं की “सेवा” में हाजिर रहेंगे।

दरअसल, बोर्ड डायरेक्टर ने ऎसा फैसला इसिलए भी लिया कि महिलाएं रोने के लिए बाथरूम का रूख कर रही थीं, जिससे काम प्रभावित हो रहा था। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो