दुनिया अजब गजब

अजब स्टेशनों के गजब नाम, सुनते ही हंसी से हो जाएंगे लोटपोट

9 Photos
Published: March 27, 2018 01:03:47 pm
1/9

मुसाफिरों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने में भारतीय रेल एक अहम भूमिका निभाता है। ये लोकल्स और दूर—दराज के लोगों के लिए यात्रा का बेहतर साधन है। रेलवे की इसी खूबी के चलते ये देश की लाइफ लाइन बन चुका है, लेकिन जीवन रेखा की इस सीधी पटरी पर कभी—कभी हंसी के ब्रेक भी लगते रहते हैं। इस ब्रेक की वजह भारतीय स्टेशनों के फनी नाम हैं। आज हम आपको देश के कुछ ऐसे ही रेलवे स्टेशनों के बारे में बताएंगे, जिनके नाम सुनते ही आप हंसी से लोटपोट हो जाएंगे।

2/9

काला बकरा स्टेशन जलंधर के एक गांव में पड़ता है। काला बकरा जगह गुरबचन सिंह के लिए बहुत मशहूर है। गुरबचन एक ऐसे भारतीय सैनिक रह चुके हैं, जिन्हें ब्रिटिश जमाने में अंग्रेजी सरकार ने सम्मानित किया था। इसके अलावा काला बकरा जगह लोकप्रिय गायक राज जुझार का भी घर है। ये एक ऐसा गांव है जिसने भारत मां की सेवा के लिए कई वीर सपूत दिए हैं।

3/9

भारत के एक और फनीऐस्ट स्टेशन का नाम बिल्ली है। ये उत्तर प्रदेश में स्थित है। ये एक छोटा सा इलाका है। यहां ब्रॉडगेज लाइन बिछी हुई है। यहां के स्टेशन का कोड बीएक्सएलएल है।

4/9

इस स्टेशन का नाम भी बहुत रोचक है। ये उत्तरी कर्नाटक में स्थित है। इस स्टेशन का नाम लौंडा है। यहां तीन प्लेटफॉर्म हैं।

5/9

राजस्थान के जोधपुर में स्थित स्टेशन का नाम बाप है। इस स्टेशन में दो एक्सप्रेस ट्रेनें रुकती हैं। ये उत्तरी—पश्चिमी क्षेत्र में पड़ता है। यहां से सबसे पास शहर सिआना है। जो यहां से करीब 84 किलोमीटर दूर है।

6/9

बीबीनगर स्टेशन भुवानागिरी जिले के बीबीनगर में स्थित है। इस स्टेशन से मेमो लोकल ट्रेन चलती है। जो कि फलकनुमा रेलवे स्टेशन तक जाती है।

7/9

इंडिया के मजेदार रेलवे स्टेशनों में से एक नाम ओढनिया चाचा स्टेशन का भी है। ये राजस्थान में बना हुआ है। इसकी समुद्र तल से ऊंचाई 224 मीटर है।

8/9

नाना स्टेशन राजस्थान के सिरोही पिंडवारा में स्थित है। यहां दो एक्सप्रेस ट्रेनें रुकती हैं। यहां से सबसे पास बडा रेलवे स्टेशन उदयपुर है।

9/9

साली स्टेशन राजस्थान के जोधपुर जिले में डूडू नामक स्थान में बना हुआ है। ये उत्तरी—पश्चिमी रेलवे से जुड़ा हुआ है। ये स्टेशन अजमेर से करीब 53 किलोमीटर दूर है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.