दुनिया अजब गजब

बीच पर मिला 2 मीटर लंबा जीव, दिखने में है ड्रेगन जैसा

न्यूजीलैंड के उत्तरी वेलिंगटन इलाके में एक महिला को वेटारेरे बीच पर 2 मीटर लंबा एक अजीबोगरीब स्केलटन (किसी रहस्यमय जीव का कंकाल) मिला है।

Feb 10, 2016 / 06:30 pm

कमल राजपूत

Two metre skeleton

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के उत्तरी वेलिंगटन इलाके में एक महिला को वेटारेरे बीच पर 2 मीटर लंबा एक अजीबोगरीब स्केलटन (किसी रहस्यमय जीव का कंकाल) मिला है। कंकाल के बारे में अभी यह पता नहीं चला है कि यह किस जीव का है।

मारिया ने कंकाल के फोटो म्यूजियम में भेजे
जिस महिला को यह कंकाल मिला है उसका नाम मारिया लोम्बार्ड बताया जाता है। इस कंकाल की बनावट कुछ अजीब सी है। इसका मुंह तो ड्रेगन की तरह दिखता है और शरीर सांप की तरह। मारिया इस रहस्यमय कंकाल को किसी इलेक्ट्रिक ईल मछली का कंकाल मान रही हैं। वैसे उन्होंने सच्चाई का पता लगाने के लिए इस रहस्यमय समुद्री जीव के कुछ फोटो न्यूजीलैंड स्थित टे पापा म्यूजियम में भेज दिए है।

लोगों ने कंकाल की तुलना स्मूथ स्केट से की
वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इस कंकाल को स्मूथ स्केट का अवशेष भी मान रहे हैं। आपको बता दें कि स्मूथ स्केट को प्रिकली स्केट के नाम से भी जाना जाता है। यह अनोखा जीव नार्थ-वेस्ट अटलांटिक महासागर में पाया जाता है। सामान्य रूप से इसकी लंबाई 57 से 61 सेंटीमीटर तक होती है और यह 24 साल तक जिंदा रहता है। इस जीव की यह खासियत होती है कि यह पानी में 1200 मीटर की गहराई तक डाइव लगा लेता है।

Hindi News / Duniya Ajab Gajab / बीच पर मिला 2 मीटर लंबा जीव, दिखने में है ड्रेगन जैसा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.