scriptपति का पुनर्जन्म मान 74 साल की महिला ने की बछड़े से शादी | Woman marries Calf believing reincarnation of her husband | Patrika News

पति का पुनर्जन्म मान 74 साल की महिला ने की बछड़े से शादी

Published: Jul 23, 2017 11:57:00 am

 इन दिनों कंबोडिया की रहने वाली खिम हैंग सोशल मीडिया पर कुछ इसी वजह से छाई हुई हैं

woman marries calf

woman marries calf

पुनर्जन्म पर बहुत से लोग​​ विश्वास करते हैं और बहुत से लोग नहीं। हालांकि पुनर्जन्म से जुड़ी कई कहानियां हमें पढ़ने को मिलती रहती हैं। इन दिनों कंबोडिया की रहने वाली खिम हैंग सोशल मीडिया पर कुछ इसी वजह से छाई हुई हैं। यह महिला 74 साल की है और हाल ही इसने एक बछड़े से शादी रचाई है। महिला इसे बहुत प्यार करती है। मामला पति के बछड़े के रूप में पुनर्जन्म का है।

लोग इसे लेकर काफी हैरान और उत्सुक हैं। उनके घर पर लोगों की भीड़ लग रही है। महिला अपने इस बछड़े पति से इतना प्यार करती है कि उसे अपने साथ ही सुलाती है। दिन भर उसकी देखभाल भी करती है। खिम हैंग का कहना है क‍ि‍ उनके पत‍ि टोल खूत इस बछड़े के रूप में वापस उनके पास आए हैं। 

उन्हें इस बात का पूरा विश्वास है, क्योंकि एक दिन उनके पति की आत्मा उनके पास आई थी। उसने उनसे कहा था कि मैं तुम्हारा पति टोल खूत हूं। इसके बाद वह बछड़ा उनके समीप आया और उनके बालों को सहलाने लगा। इतना ही नहीं उनकी गर्दन को चूमा भी। यह बछड़ा बिल्कुल वैसे ही सीढ़ियां चढ़ता है, जैसे उनके पति चढ़ते थे। 

ज‍िससे उन्‍हें भी अहसास हो गया क‍ि यह उनका पत‍ि ही है। सबसे खास बात तो यह है कि‍ वह बछड़े को उसी कमरे में रखती हैं। जि‍समें उनके पत‍ि रहते थे। हालांक‍ि उनके बच्‍चे इस बछडे को अपना प‍िता नहीं मानते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो