script

एक ऐसा देश, जहां महिलाओं को पुलिस में भर्ती होने के लिए देना पड़ता है ये अजीबो-गरीब टेस्ट

Published: Feb 19, 2018 07:07:33 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

एक ऐसा देश, जहां महिलाओं को पुलिस में भर्ती होने के लिए देना पड़ता है ये अजीबो-गरीब टेस्ट…

 indonesia

indonesia

पूरी दुनिया में हर देश के अपने-अपने नियम-कायदे हैं। इनमें कई देशों में ऐसे-ऐसे नियम हैं कि उनके बारे में जानकर आश्चर्य होता है। यहां हम बात करेंगे पुलिस में महिलाओं के नियम के बारे में। जी हां, महिलाओं और पुलिस को लेकर दुनियाभर के देशों में अनेकों नियम प्रचलित हैं। कहीं पुलिस में काम करने वाली महिलाओं को ड्रेस कोड से संबंधित अजीब से नियम मानने होते हैं, तो वहीं कहीं पर पुलिस में कार्यरत महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं को लेकर अनेकों बातें होती रहती हैं। महिलाओं की वर्जिनिटी को लेकर भी अनेकों बातें कहीं जाती हैं।

आज हम एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पुलिस में भर्ती होने के लिए महिलाओं को वर्जिनिटी टेस्ट देना अनिवार्य होता है। इस बात को जानकर आप चौंक गए होंगे, लेकिन सच यही है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर ये टेस्ट लिया कैसे जाता है? इसका तरीका क्या है?
हम आपको बता दें कि सुनने में थोड़ा अजीब सा लगता है, लेकिन इस देश में महिलाओं को पुलिस में भर्ती होने के लिए वर्जिनिटी टेस्ट देकर खुद को वर्जिन प्रूफ करना अनिवार्य होता है।

यह बात इंडोनेशिया की है, जहां महिलाओं को पुलिस में भर्ती होने के लिए एक विशेष तरह का टेस्ट देना होता है। महिलाओं के लिए अनिवार्य इस टेस्ट को वर्जिनिटी टेस्ट कहा जाता है। इस टेस्ट को पास करने के बाद ही महिलाओं को पुलिस में भर्ती के योग्य माना जाता है।

इंडोनेशिया में पुलिस में भर्ती के लिए महिलाओं का चयन करने के लिए एक विशेष कमेटी बनाई जाती है। इस विशेष कमेटी में सभी पुरुष ही होते हैं। चयन कमेटी के लोग सबसे पहले खूबसूरत महिलाओं को सलेक्ट करते हैं। चयनित हुई महिलाओं को वहां पर अपना वर्जिनिटी टेस्ट दिया जाता है।

इंडोनेशिया में पुलिस में महिलाओं की भर्ती के लिए बनाए गए इस विशेष प्रकार के टेस्ट के लिए अनेकों लोग आपत्ति भी जता चुके हैं। बता दें कि साल 2014 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (वल्र्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन) के पुलिस में महिलाओं की भर्ती के लिए एक विशेष प्रकार की गाइडलाइन भी जारी की थी।

ट्रेंडिंग वीडियो