scriptकलेक्टर दर के नाम पर हक पर डंडी, 750 श्रमिकों का हर माह 200 रुपए मार रहे निगम के अफसर | 200 rupees deducted every month from salary of 750 employees | Patrika News

कलेक्टर दर के नाम पर हक पर डंडी, 750 श्रमिकों का हर माह 200 रुपए मार रहे निगम के अफसर

locationदुर्गPublished: Jan 11, 2020 09:00:14 pm

Submitted by:

Hemant Kapoor

नगर निगम में 750 सफाई कामगारों को कलक्टर दर पर भुगतान के नाम पर हर माह 200 रुपए चूना लगाए जाने का मामला सामने आया है। कर्मचारियों की मानें तो उन्हें सहायक श्रमायुक्त की दर पर वेतन भुगतान किया जाना चाहिए, लेकिन निगम के अधिकारी अक्टूबर 2018 से कलक्टर दर पर भुगतान कर रहे हैं। जबकि कलक्टर दर सरकारी कार्यालयों में स्थानीय स्तर पर नियुक्त किए गए कर्मचारियों पर लागू होता है।

दुर्ग. नगर निगम में 750 सफाई कामगारों को कलक्टर दर पर भुगतान के नाम पर हर माह 200 रुपए चूना लगाए जाने का मामला सामने आया है। कर्मचारियों की मानें तो उन्हें सहायक श्रमायुक्त की दर पर वेतन भुगतान किया जाना चाहिए, लेकिन निगम के अधिकारी अक्टूबर 2018 से कलक्टर दर पर भुगतान कर रहे हैं। जबकि कलक्टर दर सरकारी कार्यालयों में स्थानीय स्तर पर नियुक्त किए गए कर्मचारियों पर लागू होता है। सफाई कामगारों पर नहीं। इससे नाराज कर्मियों ने निगम कार्यालय के घेराव का ऐलान किया है। कर्मचारियों ने बैठक कर इस संबंध में निर्णय किया।

ईएसआईसी के बहाने 5 लाख की अतिरिक्त कटौती
इसके अलावा जुलाई 2019 से अब तक ईएसआईसी की कटौती 0.7 फीसदी किया जाना था, लेकिन निगम प्रशासन द्वारा सर्कुलर की अनदेखी कर 1.75 फीसदी कटौती की जा रही है। इस तरह हर माह कर्मचारियों से करीब 5 लाख रुपए अतिरिक्त कटौती की जा रही है।

सिक्यूरिटी डिपॉजीट के नाम पर गड़बड़ी
वहीं ठेके पर काम कर रही निजी संस्थान की सिक्यूरिटी डिपॉजीट के नाम पर कर्मचारियों के वेतन से कटौती की जा रही है। घेराव के माध्यम से उक्त गड़बडिय़ों पर ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा। सफाई कामगार मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष बाल्मीक सिंह ने बताया कि निगम प्रशासन को सहायक श्रमायुक्त दर लागू करने के संबंध में कई बार ज्ञापन सौंपकर मांग किया जा चुका है।

कर्मचारी यह रखेंगे मांग
0 अवकाश के दिनो मे कार्य करवाकर वेतन नही देने व 8 घंटे से ज्यादा कार्य।
0 63 सफाई कामगारों का सितंबर 2017 में प्लेसमेंट से एमसीसी में अनुचित ट्रांसफर।
0 कर्मचारियो के काटे गये भविष्य निधि फंड, चिकित्सा फंड की जानकारी नही देना। 0 सफाई कामगारों के बगैर पक्ष सुने छुट्टी लेने पर सेवा समाप्ति।
0 एक अक्टूबर से जारी सहायक श्रमायुक्त से जारी न्युनतम वेतन दर का भुगतान।
0 प्राईवेट एजेंसी राजहंस कंपनी के लिए सुरक्षा निधि की राशि कर्मचारियो के वेतन से कटौती।
0 जुलाई 2019 से दिसंबर 2019 तक मनमाने ढंग से चिकित्सा फंड की अधिक राशि कटौती।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो