scriptजान पहचान के युवक ने शादीशुदा महिला के साथ किया ऐसा घिनौना काम, पति को लेकर सीधे पहुंची थाने | A young man raped a woman in the fort | Patrika News
दुर्ग

जान पहचान के युवक ने शादीशुदा महिला के साथ किया ऐसा घिनौना काम, पति को लेकर सीधे पहुंची थाने

पति के बीमार होने का फायदा उठाकर विवाहिता से जबरिया संबंध बनाए जाने का मामला सामने आया है। विवाहिता ने करीब डेढ़ साल बाद इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।

दुर्गSep 30, 2019 / 03:50 pm

Dakshi Sahu

जान पहचान के युवक ने शादीशुदा महिला के साथ किया ऐसा घिनौना काम, पति को लेकर सीधे पहुंची थाने

जान पहचान के युवक ने शादीशुदा महिला के साथ किया ऐसा घिनौना काम, पति को लेकर सीधे पहुंची थाने

दुर्ग. पति के बीमार होने का फायदा उठाकर विवाहिता से जबरिया संबंध बनाए जाने का मामला सामने आया है। विवाहिता ने करीब डेढ़ साल बाद इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पीडि़ता के पति के बीमार होने का फायदा उठाकर आरोपी युवक ने पहले उसके साथ मेलजोल बढ़ाया और मौका पाकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जबरिया बनाया शारीरिक संबंध
मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक विवाहिता के साथ जबरिया शारीरिक संबंध बनाए जाने की इस घटना 25 मार्च 2018 को हुई थी। 23 वर्षीया महिला ने पुलिस को बताया कि पति की तबीयत खराब रहने के कारण आरोपी दुर्गा प्रसाद उर्फ विक्की (27 वर्ष) का उसके घर आता जाता था। उससे पुरानी जान पहचान है। इसी दौरान विक्की ने उसके साथ जबरदस्ती की।
पति के साथ होता था विवाद
मोहन नगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी दुर्गा प्रसाद उर्फ विक्की के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को जेल भेज दिया। घटना के बाद भी आरोपी विक्की विवाहिता से मोबाइल पर बातचीत करता था। यह विवाहिता के पति को नागवार गुजरता था। इस पर विवाहिता का कुछ दिनों से पति के साथ विवाद हुआ था। विवाद के दौरान ही उसने अपने पति को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मामला थाना तक पहुंचा।
शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, युवक के खिलाफ अपराध दर्ज
दुर्ग में शादी का झांसा देकर युवती को भगा ले जाने और शारीरिक संबंध बनाने वाले कुंदरापारा के युवक के खिलाफ पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया है। आरोपी करीब 2 साल से युवती को झांसे में रखकर संबंध बनाता रहा। फिर शादी से इनकार कर दिया। इस पर युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पद्मनाभपुर चौकी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी बिट्टू मारकंडेय के खिलाफ 20 साल की युवती ने शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उसने आरोपी पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं।

Home / Durg / जान पहचान के युवक ने शादीशुदा महिला के साथ किया ऐसा घिनौना काम, पति को लेकर सीधे पहुंची थाने

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो