दुर्ग

गुटबाजी के कारण लंबे समय से अटके दुर्ग जिला भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा, यहां भी सांसद सरोज का दबदबा

जयसिंह को कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष जबकि नटवर को महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा पूर्व कार्यकारिणी के अधिकतर सरोज समर्थकों को दोबारा जगह दी गई है।

दुर्गMar 08, 2021 / 12:22 pm

Dakshi Sahu

गुटबाजी के कारण लंबे समय से अटके दुर्ग जिला भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा, यहां भी सांसद सरोज का दबदबा

दुर्ग. गुटबाजी के कारण लंबे समय से अटके जिला भाजपा की नई कार्यकारिणी को घोषणा हो गई। इसमें सांसद सरोज पांडेय अपने अधिकतर समर्थकों को जगह दिलाने में कामयाब रही। कार्यकारिणी में दो निर्वाचित मौजूदा व पूर्व जनप्रनिधियों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इनमें धमधा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जयसिंह राजपूत और अहिवारा नगर पालिका परिषद के मौजूदा अध्यक्ष नटवर ताम्रकार शामिल है। जयसिंह को कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष जबकि नटवर को महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा पूर्व कार्यकारिणी के अधिकतर सरोज समर्थकों को दोबारा जगह दी गई है। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष दिनेश देवांगन को भी मंत्री के रूप में जगह दी गई है। जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार तमेर ने रविवार को देर शाम कार्यकारिणी की घोषणा की।
कार्यकारिणी में इन्हें मिली जगह
उपाध्यक्ष जयसिंह राजपूत, संतोष सोनी, बसंत चंद्राकर, कांतिलाल जैन, अनिल साहू, कल्पना जोशी। महामंत्री ललित चंद्राकर (पहले से ही नियुक्त), नटवर ताम्रकार। कोषाध्यक्ष – विनोद आरोरा। सहकोषाध्यक्ष – चंचल बाफना। मंत्री-दिनेश देवांगन, जितेंद्र साहू, मनीषा डाहरे, बोधन यादव, मनोज मिश्रा, पवन शर्मा। कार्यालय मंत्री – नीरज पांडेय। सह कार्यालय मंत्री – शुभेंदु बागची। मीडिया प्रभारी – केएस चौहान। आईटी सेल राजा महोबिया। कार्यकारिणी सदस्य – प्रमोद जैन, संजय बोहरा, भगत वर्मा, घनश्याम दिल्लीवार, अजय उमरे, अनूप साहू, मनोज टावरी, शशि रायजादा, प्रतिभा देवांगन, सुनीता डहरिया, विनायक नातू, सुरेश दीक्षित, दिनेश देशमुख, सुखदेव देवांगन, सुरेश देशमुख, देवनारायण चंद्राकर, नरेश तेजवानी, प्रदीप वर्मा, पोषण देवांगन, कृष्ण कुमार खेलवार, प्रशांत अग्रवाल, भूपेंद्र रिगरी, प्रेमलाल नायक, रोहित राजपूत, कृष्णा पटेल, रमेश पटेल, माधव देशमुख, केशर गौर, ईश्वर शर्मा, सीमा शर्मा, चंपा साहू, खिलावन वर्मा, सतीश साहू, पंचू यादव, एनके तिवारी, आशा यादव, गायत्री पवार, सुधा सिंह, दिलीप गुप्ता, सुधा शर्मा, संजय साहू, संतोष तिवारी, भीषण मढ़रिया, हितेश टांक, अनूप तिवारी, शकीला बेगम, शिवकुमारी वैष्णव, पुरूषोत्तम तिवारी, टीकम पटेल, जसवंती यादव, अभिषेक गुप्ता, पवन सुकतेल, अश्वनी चंदेल शामिल है।

Home / Durg / गुटबाजी के कारण लंबे समय से अटके दुर्ग जिला भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा, यहां भी सांसद सरोज का दबदबा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.