scriptऑटो और दोपहिया वाहन चालकों को रास नहीं आ रहा नई व्यवस्था | Bhilai: Auto and two-wheeler drivers, the new system has not gone | Patrika News

ऑटो और दोपहिया वाहन चालकों को रास नहीं आ रहा नई व्यवस्था

locationदुर्गPublished: Sep 16, 2016 10:58:00 am

ऑटो चालकों को फोरलेन से हटाने के लिए गुरुवार की सुबह ट्रैफिक पुलिस मशक्कत करती नजर आ रही थी। जवान चालकों को सर्विस लेन से जाने के लिए इशारा करते रहे।

Auto and two-wheeler drivers, the new system has n

Auto and two-wheeler drivers, the new system has not gone

भिलाई. ऑटो चालकों को फोरलेन से हटाने के लिए गुरुवार की सुबह ट्रैफिक पुलिस मशक्कत करती नजर आ रही थी। ट्रैफिक पुलिस के जवान दोपहिया और ऑटो चालकों को सर्विस लेन से जाने के लिए इशारा करते रहे। ऑटो चालक भी जहां तक यातायात पुलिस की नजर पड़ती, वहां तक सर्विस रोड पर चलते, इसके बाद फोरलेन का रुख कर लेते। इसी तरह से अन्य चौक में भी ऑटो चालक ट्रैफिक पुलिस से बचकर फोरलेन में चल रहे थे।

फोरलेन का रुख कर लेते
हिदायत का असर उन पर कम ही पड़ रहा था। योजना चौक के आगे जाकर दम तोड़ती नजर आ रही थी। ट्रैफिक पुलिस ने अचानक फोरलेन से ऑटो और दोपहिया वाहनों को हटाने के इरादे से सुपेला चौक में डीएसपी समेत दस सदस्यों की टीम को लगा दिया। ट्रैफिक पुलिस की सख्ती को देखकर ऑटो चालक चौक से अनाल होण्डा तक सर्विस लेन से आते और इसके बाद फोरलेन का रुख कर लेते। नेहरू नगर चौक से पहले फिर वे सर्विस रोड में चले आते। इस तरह से लोग यातायात पुलिस के आंख में धूल झोंककर निकल रहे थे।

इसलिए पड़ी अभियान की नौबत

दुर्ग-भिलाई के बीच ही करीब 400 ऑटो फोरलेन पर दौड़ते हैं। फोरलेन में सवारी देखते ही यह ऑटो चालक ब्रेक लगा देते हैं, जिससे दुर्घटना होने की आशंका बढ़ जाती है। यातायात विभाग के जवान राहगीरों को जागरूक करने पर्चे भी बांट रहे थे, जिसमें दो पहिया वाहन चालक, आटो चालक, मिनीडोर चालक को सर्विस लेन का उपयोग करने, तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलाने, यातायात नियमों का पालन करने और शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की हिदायत दी गई है।

पुलिस सख्ती बरतेगी

ट्रैफिक एएसपी केबी सिंह ने बताया कि ऑटो व दोपहिया चालकों को सर्विस रोड पर चलने के लिए जागरूक किया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस इसके बाद सख्ती बरतेगी।

सर्विस रोड पर चलाना है
आटो एसोसिएशन अध्यक्ष मोहम्मद अरमान ने कहा कि यातायात पुलिस अधिकारियों के साथ एसोसिएशन की हुई बैठक में बताया गया था, कि नियम से ऑटो, मिनीडोर को सर्विस रोड पर चलाना है। इसका पालन जो नहीं करता, उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो