script#Road accident: ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोग घायल | Bhilai: Auto bike collision, two injured | Patrika News

#Road accident: ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोग घायल

locationदुर्गPublished: Jun 23, 2016 02:16:00 pm

सवारी बिठाने के नाम ऑटो चालक को लडऩा भारी पड़ गया। सवारी बिठाने तेज रफ्तार अॅाटो चालक ने बाइस को टक्कर मार दी।

Auto bike collision, two injured

Auto bike collision, two injured

भिलाई. सवारी बिठाने के नाम ऑटो चालक को लडऩा भारी पड़ गया। सवारी बिठाने तेज रफ्तार अॅाटो चालक ने बाइस को टक्कर मार दी। इससे ऑटो चालक एवं बाइक सवार घायल हो गए। घायलो ंको उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना सेक्टर एक गैरेज रोड की

दुर्घटना सेक्टर एक गैरेज रोड की है। जानकारी के अनुसार गैरेज रोड सेक्टर-एक बाइक सवार दुर्ग की तरफ से आ रहा था तभी विपरित दिशा से सवारी बिठाने के नाम लड़ते हुए दो तेज रफ्तार ऑटो में से एक ने बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। इससे आटो चालक और बाइक सवार घायल हो गए। आटो चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है वहीं बाइक पर सवार महिला के चेहरे और ऊंगलियों में चोटे आई है।

सभी घायल सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती

बताया जाता है कि दुर्घटना ग्रस्त ऑटो में चार लोग बैठे थे जो दुर्घटना के बाद गायब हो गए। सभी घायलों को सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटनाग्रस्त आटो क्रमांक सीजी 07 टी- 2641 का चालक बबली सेक्टर 4 निवासी बताया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो