script

Big Breaking: गृह जिले में BJP प्रत्याशी के नामांकन पर नहीं पहुंची राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय, प्रदेश के दिग्गज नेताओं का लगा जमावड़ा, Video

locationदुर्गPublished: Apr 03, 2019 01:45:23 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

दुर्ग लोकसभा भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के नामांकन पर बुधवार को भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद डॉ. सरोज पांडेय नहीं पहुंची।

patriika

Big Breaking: गृह जिले में BJP प्रत्याशी के नामांकन पर नहीं पहुंची राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय, प्रदेश के दिग्गज नेताओं का लगा जमावड़ा, Video

दुर्ग. दुर्ग लोकसभा भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के नामांकन पर बुधवार को भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद डॉ. सरोज पांडेय नहीं पहुंची। रैली में भी उनकी उपस्थिती दर्ज नहीं की गई। दुर्ग सांसद सरोज का गृह जिला है। ऐसे में बुधवार को भाजपा नेताओं सहित राजनीतिक गलियारे में यह चर्चा का विषय है।
इधर प्रदेशभर के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा आज दुर्ग में है। भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक, पूर्व सांसद रायपुर रमेश बैस की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया।
देश की तरह गृह जिले में करेंगी सांसद सरोज प्रचार

भाजपा प्रत्याशी के नामांकन और रैली में राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सरोज के नहीं पहुंचने पर पूर्व सीएम डॉ. रमन ने कहा कि वे किसी पारिवारिक कारण से शहर से बाहर हैं। देशभर की तरह अपने गृह जिले में भी भाजपा प्रत्याशी का प्रचार करेंगी। इधर नामांकन के बाद रैली में भी जिले के दिग्गज नेता नदारत रहे। रैली के बाद सभा को संबोधित करते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। विजय बघेल का नाम ही कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक है। पिछली बार 10 लोकसभा जीते थे, और दुर्ग में चूक गए थे। इस बार पूरी की पूरी 11 लोकसभा सीट जीतेंगे।
कांग्रेस का घोषणा पत्र है भ्रम
कांग्रेस की घोषणा पत्र पर डॉ. रमन ने कहा कि कांग्रेस भ्रम की स्थिति बनाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस देश में 40 से 50 सीट भी नहीं जीतेगी और झूठे वादे कर रही है। जनता इन पर विश्वास नहीं करेगी। इंदिरा से लेकर आज तक कांग्रेस गरीबी हटाने का वादा करती आ रही है। इनके पास कोई कार्ययोजना ही नहीं है। कांग्रेस से बेहतर योजनाएं हमारे पास है। जो योजनाएं मोदीजी ने लाई है उसका फायदा चुनाव में मिलेगा और मोदीजी पीएम बनेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो