मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि शक्ति नगर निवासी यशंवत सिंह (36) पेशे से आटो चालक था। अनबन के चलते उसका पत्नी से तलाक हो गया था। वह दूसरी विवाह के लिए अपने परिजनों पर दबाव बना रहा था, लेकिन उसकी बात पर कोई ध्यान नहीं दे रहा था।
शनिवार शाम को भी इसी मुद्दे को लेकर मृतक का अपने परिजनों से विवाद हुआ। विवाद के दौरान यशवंत ने स्वयं पर घर में रखे डीजल को डालकर आग लगा ली। उसे इलाज के लिए गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
भिलाई के स्मृति नगर में शनिवार की शाम लूट की घटना हो गई। बुजुर्ग महिला के गले से 14.3 ग्राम सोने की चेन झपटकर आरोपी फरार हो गए। स्मृति नगर चौकी पुलिस ने बताया कि सड़क 34 निवासी आरके सिंह ने शिकायत की। शाम को 6.30 बजे घर के सामने घुम रही थी। बाइक पर दो युवक पहुंचे और चेन खींचकर भाग गए।