scriptराखी के पहले मर चुकी बहन को इन भाईयों ने दिया दुनिया का सबसे खूबसूरत तोहफा, सांसे रहेंगी हमेशा जिंदा | Brothers planted plants in memory of dead sister | Patrika News
दुर्ग

राखी के पहले मर चुकी बहन को इन भाईयों ने दिया दुनिया का सबसे खूबसूरत तोहफा, सांसे रहेंगी हमेशा जिंदा

पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में वर्षों से जुटे ऐसा करके समाज के सामने मिसाल पेश की है। यादव बंधुओं ने बहन की मृत्यु पर अंतिम संस्कार के साथ उनकी याद में बरगद का पौधा लगाया। (Durg news)

दुर्गAug 11, 2019 / 02:05 pm

Dakshi Sahu

tree plantation

राखी के पहले मर चुकी बहन को इन भाईयों ने दिया दुनिया का सबसे खूबसूरत तोहफा, सांसे रहेंगी हमेशा जिंदा

दुर्ग. अपनों की यादों को संजोए रखने के साथ पर्यावरण संरक्षण का प्रयास ग्राम डुंडेरा के यादव बंधुओं ने किया है। यादव बंधुओं की बहन सिरसाभाठा निवासी धर्मीन यादव (52) का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सिरसाभाठा में किया गया। यादव बंधुओं ने बहन की अंतिम संस्कार के साथ उनकी स्मृति में परिवार के लोगों के साथ बरगद के पौधे रोपे। पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में वर्षों से जुटे ऐसा करके समाज के सामने मिसाल पेश की है। यादव बंधुओं ने बहन की मृत्यु पर अंतिम संस्कार के साथ उनकी याद में बरगद का पौधा लगाया। (Durg news)
खुद पौधा लगाने के साथ औरों को प्रेरित करते हैं
भिलाई नगर निगम अंतर्गत ग्राम डुंडेरा के खुमान सिंह यादव और उनके भाई रामशंकर यादव स्थानीय युवाओं के साथ मिलकर लंबे समय से पौधरोपण और उनके संरक्षण का काम कर रहे हैं। युवाओं का यह समूह न सिर्फ खुद पौधा रोप कर उन्हें बचाने की मुहिम में जुटा है, बल्कि लोगों को भी प्रेरित करता है। (Durg news)
बीएसपी के 10 हजार पौधों का संरक्षण भी
यादव बंधुओं ने स्थानीय युवाओं के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर हितवा संगवारी संगठन का भी गठन किया है। इस संगठन के माध्यम से बीएसपी द्वारा मरोदा जलाशयों के किनारों पर रोपे गए करीब 10 हजार पौधों के संरक्षण का काम किया जा रहा है। (Durg news)

Home / Durg / राखी के पहले मर चुकी बहन को इन भाईयों ने दिया दुनिया का सबसे खूबसूरत तोहफा, सांसे रहेंगी हमेशा जिंदा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो